सस्ते बीजों की मदद से घर पर उगाएं करेले की ये स्पेशल वैरायटी... ऑनलाइन मिलेंगे बीज

घर पर करेला उगाना फायदेमंद साबित हो सकता है. यह न केवल आपकी रसोई के लिए ताजी और शुद्ध सब्जी उपलब्ध कराता है, बल्कि सेहत को भी कई तरह से लाभ पहुंचाने में मदद करता है. आप करेले की शानदार किस्म के बीजों को नेशनल सीड्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (NSC) की मदद से सस्ते दामों में ऑर्डर कर सकते हैं.

Advertisement
घर पर करेले की शानदार किस्म उगाएं. (Photo: Pexels) घर पर करेले की शानदार किस्म उगाएं. (Photo: Pexels)

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 23 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:30 PM IST

करेला सेहत के लिए बेहद फायदेमंद सब्जी मानी जाती है. करेले में विटामिन सी, आयरन और कैल्शियम जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को लाभ देने में मदद करते हैं. अगर आप ताजा और केमिकल-फ्री करेला घर पर उगाना चाहते हैं, तो आप अपने गार्डन में इसे आसानी से बो सकते हैं.

इसकी अच्छी पैदावार के लिए उच्च गुणवत्ता वाले बीजों का चयन करना चाहिए. नेशनल सीड्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (NSC) ने करेले की उन्नत किस्म ‘काशी प्रतिष्ठा’ के बीजों की जानकारी दी है. NSC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि आप इस खास किस्म की मदद से उत्तम क्वालिटी के करेले पा सकते हैं. 

Advertisement

इसके 5 ग्राम बीज मात्र 35 रुपये में मिलेंगे. आप इन बीजों को NSC के ऑनलाइन स्टोर से आसानी से मंगा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: मल्टी कलर फूलों से बढ़ाएं घर की रौनक, अभी है बुवाई का सही समय, यहां से खरीदें बीज

मायस्टोर के मुताबिक, ‘काशी प्रतिष्ठा’ करेले की एक शानदार किस्म है, जो अपने उच्च उत्पादन और सेहतमंद गुणों के लिए जानी जाती है. यह एक बेल है, जिसे बेहतर ग्रोथ और अधिक पैदावार के लिए सहारे की जरूरत होती है. यह भारत में काफी लोकप्रिय किस्मों में से एक है.

ऑर्डर से पहले ध्यान दें ये चीजें

मायस्टोर पर करेले की यह बेहतरीन किस्म NSC Bitter Gourd Kashi Pratistha Seed नाम से उपलब्ध है. आप इन बीजों को घर बैठे आसानी से ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं. ध्यान रहे, मायस्टोर पर यह बीज नॉट कैंसिलेबल और नॉट रिटर्नेबल बताए गए हैं. यानी एक बार ऑर्डर करने के बाद इन्हें न तो कैंसिल किया जा सकता है और न ही वापस किया जा सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement