सफेद मूली से कई गुना महंगी बिकती है लाल मूली, जानें कैसे होती है इसकी खेती

ठंड के महीनों में किसान लाल मूली की बुवाई कर सकते हैं. दिसंबर से लेकर फरवरी तक का महीना इसकी खेती के लिए काफी उपयुक्त माना जाता है. इसके लिए उचित जल निकासी वाली दोमट मिट्टी सर्वोत्तम मानी जाती है. इसके अलावा बलुई मिट्टी में भी इसकी खेती की जा सकती है. 

Advertisement
Red Radish Farming Red Radish Farming

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 12:33 PM IST

सफेद मूली का स्वाद को आपने चखा ही होगा, लेकिन कम ही लोगों ने लाल मूली खाई होगी. सामान्य मूली के मुकाबले इस मूली में एंटीऑक्सीडेंट्स ज्यादा पाए जाते हैं. इसकी खेती पूरे भारत में कहीं भी की जा सकती है. हालांकि, सफेद मूली के मुकाबले इसकी कीमत कई गुना ज्यादा होती है. आइए जानते हैं कैसी होती है लाल मूली की खेती.

ठंड का महीना खेती के लिए उपयुक्त

Advertisement

किसान इसकी बुवाई ठंड के महीने में कर सकते हैं. दिसंबर से लेकर फरवरी तक का महीना इसकी खेती के लिए काफी उपयुक्त माना जाता है. इसके लिए उचित जल निकासी वाली दोमट मिट्टी सर्वोत्तम मानी जाती है. इसके अलावा इसकी खेती बलुई मिट्टी में भी की जा सकती है. इसके लिए भूमि का पीएच मान 5 से 7.5 के बीच होना चाहिए. इसकी जड़ें (कंद) गहरे लाल रंग की होती हैं. इसके पत्ते गहरे हरे रंग के होते हैं.

ऐसे करें लाल मूली की खेती

किसान इसकी सीधी बिजाई या नर्सरी तैयार करके भी खेती करते हैं. इसकी व्यवसायिक खेती के लिए नर्सरी में उन्नत किस्म के बीजों से पौधे तैयार किये जाते हैं. इसके पौधों की रोपाई के लिये कतार विधि का इस्तेमाल किया जाता है. बुवाई के बाद तकरीबन 20 से 40 दिनों का समय लगता है. इसकी खेती से प्रति एकड़ 54 क्विंटल प्रति एकड़ तक की उपज हासिल कर सकते हैं.

Advertisement

कम लागत में ज्यादा मुनाफा

किसान सही तरीके से इसकी फसल लगाएं तो कम वक्त में ही भारी मुनाफा हासिल किया जा सकता है. कम किसानों द्वारा इसकी खेती किए जाने से लाल मूली अभी भी बाजार में कम ही मिलती है. अगर किसान इसकी खेती करते हैं तो उन्हें सामान्य मूली की तुलना में ज्यादा प्रॉफिट मिल सकता है.

सामान्य तौर पर सफेद मूली बाजार में अधिकतम 50 रुपये किलो तक मिलती है. वहीं, लाल मूली के एक किलो की कीमत 500 से 800 रुपये किलो पहुंचती है. ऐसे में किसान कम लागत लगाकर इस फसल से ज्यादा मुनाफा हासिल कर सकते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »