इस पेड़ की खेती से 40 साल तक बंपर मुनाफा कमा सकते हैं किसान, यूं करें खेती

दुनिया में 78% रबड़ का इस्तेमाल टायर और ट्यूब बनाने में होता है. रबड़ का इस्तेमाल कर सोल, टायर, रेफ्रिजरेटर, इंजन की सील के अलावा, गेंद बनाने में इस्तेमाल किया जाता है. इसकी खेती के लिए खेती के लिए लेटेराइट युक्त गहरी लाल दोमट मिट्टी उपयुक्त है.

Advertisement
rubber ki kheti rubber ki kheti

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 10:01 AM IST

भारत रबड़ का चौथा बड़ा उत्पादक देश है. कम लागत में कई गुना ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए किसान बड़ी संख्या में इस पेड़ की खेती में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. केंद्र सरकार और राज्य सरकार भी किसानों को इसके लिए अनुदान देकर प्रोत्साहित करने का प्रयास कर रही है. 

इन चीजों में इस्तेमाल होती है रबड़

पूरी दुनिया में 78% रबड़ का इस्तेमाल टायर और ट्यूब बनाने में होता है. रबड़ का इस्तेमाल कर सोल, टायर, रेफ्रिजरेटर, इंजन की सील के अलावा, गेंद बनाने में इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में किसान रबड़ के पेड़ की खेती से बढ़िया मुनाफा कमा सकते हैे. इसकी खेती विशेषकर केरल, कर्नाटक के अलावा तमिलनाडु में बड़े पैमाने पर की जाती है. फिलहाल, देश केअन्य राज्यों में भी इसकी खेती की शुरुआत हो गई है.

Advertisement

ऐसे करें रबड़ की खेती

रबड़ की खेती के लिए लेटेराइट युक्त गहरी लाल दोमट मिट्टी उपयुक्त है. इस मिट्टी का PH मान 4.5-6.0 के बीच होना जरूरी है. इसके पौधे की रोपाई के लिए जुलाई का महीना सही माना जाता है. रबड़ का पेड़ लगाने के लिए पहले खेत की गहरी जुताई करें. फिर खेत को समतल करें. खेत में 3 मीटर की दूरी रखते हुए एक फीट चौड़े और एक फीट गहरे गड्ढे तैयार करें. इसमें रबड़ का पौधा लगा दें. इसके अलावा जैविक खाद गड्ढे में लगाकर मिट्टी से पाट दें. रबड़ के पेड़ के अच्छे विकास के लिए लगातार सिंचाई करते रहनी चाहिए.

40 साल तक बंपर मुनाफा

रबड़ के पेड़ से निकलने वाला लेटेक्स दूध की तरह तरल होता है जो टैपिंग विधि से रबड़ की छाल की कटिंग कर प्राप्त किया जा सकता है. 5वें साल से रबड़ का पेड़ उत्पादन देने लगता है. ये पेड़ 40 साल तक लगातार पैदावार देता है. एक एकड़ में आप 150 रबड़ का पेड़ लगा सकते हैं. एक पेड़ से साल भर में 2.75 किलो का रबड़ उत्पादन मिलता है. इससे किसान 40 साल तक लगातार बंपर मुनाफा कमा सकते हैं.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement