घर में नारियल का पेड़ उगाना भले ही मुश्किल लगता हो, लेकिन सही देखभाल और कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखकर इसे आसानी से उगाया जा सकता है. नारियल का पेड़ न सिर्फ आपके घर को ट्रॉपिकल लुक देता है बल्कि कई सालों तक फल भी देता है. नारियल का पेड़ लंबे समय तक जीवित रह सकता है. हालांकि इसके लिए शुरुआत से ही सही तरीके अपनाना बेहद जरूरी है.
सबसे पहले, पौधा लगाने के लिए सही जगह का चयन बेहद जरूरी है. नारियल के पेड़ को अच्छी धूप और पर्याप्त जगह की जरूरत होती है, क्योंकि यह तेजी से बढ़ता है और फैलता भी है इसलिए इसे ऐसी जगह लगाना चाहिए जहां इसे पूरा सूरज मिल सके.
इसके अलावा, सही तरीके से रोपण (planting) भी बहुत जरूरी होता है. अगर पौधे को शुरुआत में सही तरीके से नहीं लगाया गया, तो उसकी ग्रोथ प्रभावित हो सकती है और वह ठीक से विकसित नहीं हो पाएगा.
पानी देने के मामले में भी खास ध्यान रखना होता है. नारियल के पेड़ को नियमित और पर्याप्त पानी चाहिए, लेकिन पानी ज्यादा भर जाने से जड़ें सड़ सकती हैं इसलिए मिट्टी में नमी बनाए रखना जरूरी है, लेकिन जलभराव से बचना चाहिए.
खाद (fertilizer) के रूप में ऑर्गेनिक खाद का इस्तेमाल पौधे की ग्रोथ को बेहतर बनाता है. इससे पौधे को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और वह तेजी से विकसित होता है.
इसके साथ ही पौधे की नियमित देखभाल और निगरानी भी जरूरी है. समय-समय पर पौधे की स्थिति को जांचना, सूखे पत्तों को हटाना और किसी भी बीमारी या कीट से बचाव करना जरूरी होता है.
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क