हुमायूं (Humayun) मुगल साम्राज्य का दूसरा शासक था. वह बाबर का बेटा था और 1530 में अपने पिता की मृत्यु के बाद मुगल सिंहासन पर बैठा. हालांकि, उसका शासनकाल चुनौतियों से भरा रहा. हुमायूं ने अपने शासनकाल की शुरुआत में ही कई दुश्मनों का सामना किया, जिनमें अफगान शासक शेरशाह सूरी सबसे प्रमुख था. 1540 में शेरशाह सूरी ने हुमायूं को पराजित कर दिया, जिसके कारण हुमायूं को भारत छोड़कर फारस (ईरान) भागना पड़ा.
फारस में हुमायूं को सफवी शासक शाह तहमास्प का सहयोग मिला, जिसकी मदद से वे अपनी सेना संगठित कर सके. 1555 में हुमायूं ने दिल्ली और आगरा पर पुनः कब्ज़ा कर लिया और मुगल साम्राज्य को फिर से स्थापित किया.
1556 में पुस्तकालय की सीढ़ियों से गिरने के कारण उसकी मृत्यु हो गई. इसके बाद उनका बेटा अकबर मुगल साम्राज्य का शासक बना.
उसकी याद में उनकी पत्नी हाजी बेगम ने दिल्ली में हुमायूं का मकबरा बनवाया, जो मुगल स्थापत्य कला का बेहतरीन उदाहरण है.
आपके वीकेंड को शानदार बनाने का हमने पूरा इंतजाम कर दिया है. हम आपके लिए ZEE5 और SonyLIV की बेस्ट वेब सीरीस की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें आप देख सकते हैं.
पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान, एक्टर हुमायूं सईद संग मिलकर अपनी फिल्म 'लव गुरु' का प्रमोशन कर रही हैं. इस बीच एक्ट्रेस के साथ एक बुरा वाकया हुआ.
फिल्म 'लव गुरु' में पाकिस्तानी सिंगर आरीफ लोहार के फेमस गाने 'आ तेनू मौज करावां' को भी लिया गया है. इस गाने के वीडियो में हुमायूं और माहिरा कमर मटकाते नजर आ रहे हैं.