पाकिस्तान के खिलाफ शिवसैनिकों की नफरत का जहर अब मुंबई से गुड़गांव तक पहुंच गया है. राजधानी दिल्ली से सटे गुड़गांव में शिवसैनिकों ने एक पाकिस्तानी प्ले को रुकवाने की कोशिश की. शिवसैनिकों ने इसे जायज ठहराते हुए भारत में कहीं भी ऐसे कार्यक्रम के विरोध की धमकी दी है.
'हम ऐसा विरोध करते रहेंगे'
शिवसेना के एक कार्यकर्ता ने कहा, 'हमने कितनी बार पीएम से मांग की है कि पाकिस्तान से जुड़े कार्यक्रम रद्द किए जाएं. वह ऐसा नहीं करेंगे, तो हम इसी तरह विरोध करेंगे.'
विरोध जताने वाले एक शिवसैनिक ने पूछा, 'वहां हमारे सैनिक मारे जा रहे हैं और हम यहां पाकिस्तान का प्रोग्राम होने दें?' एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा, 'हमारे पास विरोध के कई अन्य तरीके हैं, पर हमने शांतिपूर्ण तरीका चुना है.
Koi galat tarika nahin apnaya, shanti purvak virodh kia: Shiv Sena activist on protesting against Pak artists play
— ANI (@ANI_news)
Kitni bar PM se maang ki hai ki Pak related karyakram radh kie jaye, vo nahi karenge to hum issi tarah virodh karenge: Shiv Sena activist
— ANI (@ANI_news)
Wahan humare sainik marr rahe hai aur hum yahan Pak Kay programs hone de?: Shiv Sena activist
— ANI (@ANI_news)
We have a lot of ways to protest but we have chosen a peaceful way to protest for now: Shiv Sena activist
— ANI (@ANI_news)
Hindustan mein kahin bhi Pak artists kadam rakhenge to hum protest karenge: Shiv Sena activist
— ANI (@ANI_news)
मैं वापस आना चाहूंगी: पाकिस्तानी आर्टिस्ट
गुड़गांव में विरोध झेलने वाली पाकिस्तान की आर्टिस्ट ने कहा कि 5 लोगों का विरोध 500 लोगों के प्यार पर भारी नहीं हो सकता है. उन्होंने कहा, 'मैं यहां वापस जरूर आना चाहूंगी.'
5 logon ka protest 500 logon kay pyaar par bhaari nahin ho sakta. Aise cheeze hoti rehti hai: Pak artist
— ANI (@ANI_news)
गुड़गांव नगर निगम की ओर से आयोजन
वैसे तो गुड़गांव में शिवसैनिकों का यह विरोध बेहद मामूली था. लेकिन इस विरोध ने इतना इशारा तो जरूर कर दिया है कि शिवसेना की नफरत की सियासत अब राजधानी दिल्ली और आसपास की फिजाओं में भी जहर घोलने को आमादा है.