कांग्रेस विधायक और पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अब्दुल मन्नान सदन में मचे हंगामे और धक्का-मुक्की में जख्मी हो गए. उन्हें अस्पताल ले जाया गया है. विधानसभा में हंगामा प्रॉपर्टी डेमेज बिल पर चर्चा के दौरान हुआ. विपक्ष इस बिल में और संशोधन की मांग कर रहा था.
गौरतलब है कि राज्य की विधानसभा में वेस्ट बंगाल प्रिवेंशन ऑफ डिपएसमेंट ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट में संशोधन पेश कर चुकी है. इसका उद्देश्य सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से रोकना है. अगर ये बिल पास होता है तो दंगे, अराजकता और तोड़फोड़ में सरकारी संपत्ति का नुकसान पहुंचाने वालों को 7 साल की सजा का प्रावधान है. विवाद तब बढ़ा जब विपक्ष ने इस बिल में और संशोधनों की मांग कर दी.
Kolkata: LOP and Congress MLA Abdul Mannan admitted to hospital after being injured in ruckus over property damage bill in state assembly
— ANI (@ANI_news)
विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच नोकझोंक देखते ही देखते बढ़ गई और स्पीकर ने हंगामा कर रहे नेता प्रतिपक्ष अब्दुल मन्नान को सदन से बाहर कर दिया. जब मार्शल मन्नान को बाहर ले जा रहे थे उसी समय उनकी तबीयत बिगड़ गई. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है.