पाकिस्तान के कराची में आत्मघाती हमले की खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके के ब्लॉक-6 स्थित रेंजर्स हेडक्वार्टर (पाकिस्तान रेंजर्स का मुख्यालय) के पास जोरदार धमाकों के बाद काफी देर तक गोलीबारी हुई. इस हमले में कुल 10 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हैं. मरने वालो में 6 हमलावर और 4 पाकिस्तानी सैनिक. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कराची हमले की जिम्मेदारी जमात-उल-अहरार (JuA) ने ली है. आतंकी संगठन ने दावा किया है कि इस हमले को अंजाम देने में उसके नौ लड़ाके शामिल थे.