महायुदध का आज 32वां दिन है. यूं तो अमेरिका लगातार कह रहा है कि होर्मुज को ईरान के कब्जे से निकाल लेगा. लेकिन अब तक वो ऐसा कर नहीं पाया. दुनिया के तमाम रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका का एक के बाद एक देश पर कोई दलील देकर हमला करना न्यूक्लियर वॉर के खतरे को बीस गुना बढ़ा रहा है. बीस गुना कहने की वजह वो बीस देश बताए जा रहे हैं, जो मौजूदा युद्ध के हालात में खुद को सुरक्षित करने के लिए परमाणु बम बनाने की चर्चा और चिंता करने लगे हैं.