'ईरान पर बड़े हमले होने अभी बाकी...', ट्रंप बोले- अरब देश जंग में हमारा साथ देने को बेताब

ट्रंप ने सीएनएन को दिए इंटरव्यू में कहा कि हम उन्हें (ईरान) बुरी तरह कुचल रहे हैं. हमारा ज्वॉइंट ऑपरेशन सही तरीके से आगे बढ़ रहा है. अमेरिका की सेना दुनिया की सबसे बड़ी और ताकतवर सेना है और हम बखूबी इसका इस्तेमाल कर रहे हैं.

Advertisement
ट्रंप तय करेंगे ईरान का भविष्य! (Photo: AFP) ट्रंप तय करेंगे ईरान का भविष्य! (Photo: AFP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:57 PM IST

अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है. ईरान के खिलाफ शुरू हुई इस जंग को शुरू हुए तीन दिन हो गए हैं. इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की मौत हो चुकी है. ईरान जमकर जवाबी हमले कर रहा है. लेकिन सवाल है कि ये जंग आखिर कितनी लंबी चलेगी? अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका जवाब दिया है.

Advertisement

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान को हिलाकर रख दिया है. उस पर जबरदस्त हमले किए जा रहे हैं लेकिन अभी तो बड़े हमले होना बाकी है.

ट्रंप ने सीएनएन को दिए इंटरव्यू में कहा कि हम उन्हें (ईरान) बुरी तरह कुचल रहे हैं. हमारा ज्वॉइंट ऑपरेशन सही तरीके से आगे बढ़ रहा है. अमेरिका की सेना दुनिया की सबसे बड़ी और ताकतवर सेना है और हम बखूबी इसका इस्तेमाल कर रहे हैं.

जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या सैन्य कार्रवाई के अलावा अमेरिका ईरानी जनता को वहां के शासन से नियंत्रण वापस लेने में मदद करने के लिए अन्य कदम भी उठा रहा है? तो इस पर उन्होंने हां में जवाब दिया.

'अरब देश ईरान के खिलाफ हमारा साथ देने को बेताब'

ट्रंप ने कहा कि हम यकीनन ऐसा कर रहे हैं. हम अभी चाहते हैं कि ईरान के लोग घरों के भीतर ही रहें.हालात आगे और बिगड़ सकते हैं. हमने अभी तक उन्हें पूरी ताकत से निशाना बनाना शुरू भी नहीं किया है. हमलों की बड़ी लहर अभी आई ही नहीं है. असली बड़ा हमला जल्द होने वाला है.

Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के हमलों के बाद कई अरब देश अब सैन्य अभियान में शामिल होने के लिए दबाव बना रहे हैं. ट्रंप ने इसे अब तक का सबसे बड़ा आश्चर्य बताया है.

सीएनएन को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि ईरान ने बहरीन, जॉर्डन, कुवैत, कतर और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों को निशाना बनाया, जिसके बाद इन देशों के रुख में बदलाव आया है.  ट्रंप ने कहा कि हम हैरान थे. हमने उनसे कहा था कि हम संभाल लेंगे लेकिन अब वे लड़ना चाहते हैं. वे आक्रामक तरीके से लड़ रहे हैं. पहले बहुत देश शामिल होने वाले थे, लेकिन अब ज्यादा से ज्याद देश हमारा साथ देने को बेताब हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement