'सीधे-सीधे डील कर लो वरना...', अमेरिका के युद्ध मंत्री ने ईरान को दे दी वॉर्निंग

अमेरिका के युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि ईरान को हमारे साथ डील के लिए रजामंद हो जाना चाहिए. अगर डील के लिए वह सहमत नहीं होता है तो हम और आक्रामक हमले करेंगे. 

Advertisement
ईरान जंग डील अमेरिका की शर्तों पर होगी. (Photo: AP) ईरान जंग डील अमेरिका की शर्तों पर होगी. (Photo: AP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:47 PM IST

ईरान की जंग दुनिया के लिए जी का जंजाल बन गई है. होर्मुज ब्लॉक किए जाने से तेल की सप्लाई बाधित हुई है. इससे तेल की कीमतें बढ़ी हैं. इस बीच अमेरिका के युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी.

युद्ध मंत्री हेगसेथ ने कहा कि ईरान को हमारे साथ डील के लिए रजामंद हो जाना चाहिए. अगर डील के लिए वह सहमत नहीं होता है तो हम और आक्रामक हमले करेंगे. 

Advertisement

उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका महीने भर से चल रही इस जंग को रोकने के लिए एक समझौते पर पहुंचने की कोशिश कर रहा है.इस जंग को खत्म करने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप डील करना चाहते हैं. मोजतबा खामेनेई की अगुवाई में ईरान की नई सरकार पिछली सरकार की तुलना में समझदार है.

हेगसेथ ने कहा कि अगर ईरान समझदार है तो वह डील करेगा. ईरान की नई सराकर को यह पता होना चाहिए. नई सरकार पुरानी सरकार की तुलना में समझदार होनी चाहिए. राष्ट्रपति ट्रंप डील करेंगे. वह डील करना चाहते हैं और इस डील की शर्तें उन्हें पता हैं.

रक्षा मंत्री ने कहा कि वेस्ट एशिया संकट को लेकर आगामी दिन निर्णायक होंगे. ईरान पर लगातार दबाव बढ़ रहा है क्योंकि यह जंग दूसरी महीने में प्रवेश कर रही है. अमेरिकी हमलों से ईरान की सैन्य क्षमता कमजोर हुई है, जिससे उनका मनोबल गिरा है. हमारे पास अधिक से अधिक विकल्प हैं लेकिन ईरान के पास कम विकल्प हैं. 

Advertisement

उन्होंने कहा कि होर्मुज जैसे समुद्री रास्ते की सिक्योरिटी की जिम्मेदारी सिर्फ अमेरिका की नहीं है, बल्कि दूसरे देशों को भी इसमें साथ देना चाहिए. हेगसेथ ने नाटो पर आरोप मढ़ते हुए कहा कि जब अमेरिका ने मदद मांगी थी, तब कई देशों ने साथ नहीं दिया.

उन्होंने कहा कि मैं पिछले हफ्ते मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों से मिला हूं. आगामी कुछ दिन बहुत निर्णायक होने जा रहे हैं. ईरान यह जानता है लेकिन वे कुछ नहीं कर सकते. यह जंग खत्म करने के लिए बातचीत चल रही है. हम महीने भर से चल रही इस जंग को खत्म करना चाहते हैं लेकिन सिर्फ हमारी शर्तों पर.

इससे पहले ट्रंप भी कह चुके हैं कि अगर ईरान डील नहीं करता है तो ईरान के तेल कुओं पर ठिकानों पर चुन-चुनकर हमला करेंगे. तेल संकट का रोना रो रहे देशों को या तो अमेरिका से तेल खरीदना चाहिए. अगर वे अमेरिका से तेल नहीं खरीदते हैं तो हिम्मत दिखाकर होर्मुज जाकर तेल ले आएं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement