सऊदी को सुरक्षा की गारंटी, ईरान को फोन पर फोन... मिडिल ईस्ट जंग में 'खेल' रहा पाकिस्तान

ईरान ने अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में खाड़ी देशों पर बड़े हमले किए हैं, जिनमें सऊदी अरब भी शामिल है. पाकिस्तान ने सऊदी अरब के साथ अपने स्ट्रैटेजिक डिफेंस एग्रीमेंट के तहत हर हाल में उसे समर्थन का आश्वासन दिया है. दूसरी तरफ वो ईरान के साथ भी अपने दोस्ती की दुहाई देता फिर रहा है.

Advertisement
पीकिस्तान ने सऊदी को हर तरह की मदद का आश्वासन दिया है (File Photo: Reuters) पीकिस्तान ने सऊदी को हर तरह की मदद का आश्वासन दिया है (File Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:30 PM IST

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान एक तरफ सऊदी अरब के समर्थन की बात कर रहा है तो दूसरी तरफ ईरान के साथ डिप्लोमैटिक संपर्क भी बनाए हुए हैं. दो नावों की सवारी करते पाकिस्तान ने बुधवार के दिन सऊदी को ईरानी हमलों के खिलाफ सुरक्षा का वादा किया और फिर ईरान से बात भी कर ली.

बुधवार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने कहा कि पाकिस्तान हर तरह से सऊदी की मदद को तैयार है. बुधवार को ही पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से बात की.

Advertisement

आधिकारिक बयान के मुताबिक, शहबाज शरीफ ने हालिया तनाव पर चिंता जताते हुए कहा कि पाकिस्तान शांति, स्थिरता और तनाव कम करने के लिए कूटनीतिक प्रयासों और संवाद को बेहद जरूरी मानता है.

बातचीत के दौरान शहबाज शरीफ ने जोर देकर कहा कि हालात को और बिगड़ने से रोकने के लिए सभी पक्षों को संयम और जिम्मेदारी का परिचय देना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान ईरान के साथ अपने ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को बहुत महत्व देता है और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करना चाहता है.

इस पर पेजेशकियन ने भी कहा कि ईरान पाकिस्तान के साथ संबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है और दोनों देशों को क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करना चाहिए. 

Advertisement

इस बीच, पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को बधाई भी दी है.

सऊदी अरब पर ईरानी हमलों को लेकर पाकिस्तान ने दिया समर्थन का भरोसा

अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में ईरान ने सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) समेत लगभग सभी खाड़ी देशों पर बड़े हमले किए हैं. सऊदी अरब पर हो रहे हमलों को लेकर पाकिस्तान ने कहा है कि वो हर हाल में सऊदी का समर्थन करेगा.

पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच सितंबर 2025 में स्ट्रैटेजिक म्यूचुअल डिफेंस एग्रीमेंट (SMDA) हुआ था. इस रक्षा समझौते के तहत यह तय हुआ कि किसी एक देश पर हमला दोनों देशों पर हमला माना जाएगा. सऊदी अरब पर ईरान के हमलों के बीच इस समझौते की काफी चर्चा है.

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने ब्लूमबर्ग टीवी को दिए इंटरव्यू में इस समझौते पर बात करते हुए पाकिस्तान और सऊदी अरब के लंबे रिश्तों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंध हमेशा आपसी सहयोग और समर्थन पर आधारित रहे हैं.

जैदी ने कहा, 'सबसे पहले यह साफ कर देना चाहिए कि इस बात को लेकर कोई सवाल ही नहीं पूछा जाना चाहिए कि पाकिस्तान सऊदी अरब की मदद करेगा या नहीं. दोनों देश हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहे हैं. इसमें कोई शक नहीं कि अगर जरूरत पड़ी तो पाकिस्तान हर हाल में सऊदी अरब के साथ होगा.'

Advertisement

'सऊदी को जब भी जरूरत होगी, पाकिस्तान साथ खड़ा होगा'

मिडिल ईस्ट में तनाव उस समय तेजी से बढ़ गया जब पिछले हफ्ते अमेरिका और इजरायल के हवाई हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और कई वरिष्ठ अधिकारियों की मौत हो गई. इसके बाद तेहरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए खाड़ी के कई देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए, जिससे संघर्ष का दायरा और बढ़ गया.

मिडिल ईस्ट की जंग को लेकर शहबाज के प्रवक्ता जैदी ने कहा कि पाकिस्तान की कोशिश है कि यह टकराव पूरे क्षेत्रीय युद्ध में न बदल जाए. उन्होंने कहा, 'असल सवाल यह है कि पाकिस्तान क्या कर रहा है ताकि उसके करीबी साझेदार किसी बड़े संघर्ष में और न फंसें, जिससे पूरे क्षेत्र की स्थिरता और समृद्धि को खतरा हो सकता है.'

सऊदी अरब को सैन्य मदद देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में अटकलें लगाना सही नहीं होगा. हालांकि, उन्होंने दोहराया कि अगर सऊदी अरब को कभी जरूरत पड़ी तो पाकिस्तान उसके साथ खड़ा रहेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement