विस्फोटक से लदी गाड़ी और निशाने पर PAK रेंजर्स हेडक्वार्टर... आत्मघाती हमले से दहल उठा कराची, 2 जवानों की मौत, 5 आतंकी भी ढेर

कराची में आत्मघाती हमले की प्लानिंग बेहद सुनियोजित तरीके से की गई थी. आतंकियों ने विस्फोटक से लदे वाहन से सिंध रेंजर्स हेडक्वार्टर के मेन गेट को टक्कर मारी और फिर गोलीबारी शुरू कर दी. इस हमले में दो रेंजर्स को जान गंवानी पड़ी. जवाबी कार्रवाई में पांच आतंकी भी ढेर कर दिए गए.

Advertisement
कराची में आत्मघाती हमला (Photo: Screengrab) कराची में आत्मघाती हमला (Photo: Screengrab)

अरविंद ओझा / सुबोध कुमार

  • कराची,
  • 28 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:26 AM IST

पाकिस्तान का कराची शनिवार रात आत्मघाती हमले और जबरदस्त गोलीबारी से दहल उठा. कराची के गुलशन-ए-इकबाल इलाके में सिंध रेंजर्स हेडक्वार्टर को निशाना बनाकर आत्मघाती हमला किया गया. इस हमले में पाकिस्तानी रेंजर्स के दो जवानों की मौत हो गई, वहीं तीन जख्मी हैं.

कराची पुलिस ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पांच दहशतगर्द ढेर कर दिए गए. इनमें दो आत्मघाती हमलावर अटैक के दौरान मारा गया, वहीं तीन आतंकवादी गोलीबारी में मारे गए. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, कराची धमाके की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जमात-उल-अहरार ने ली है. इस आत्मघाती हमले को 9 दहशतगर्दों ने अंजाम दिया.

Advertisement

आत्मघाती हमले की प्लानिंग बेहद सुनियोजित तरीके से की गई थी. सिंध के पुलिस महानिरीक्षक जावेद आलम ने बताया कि आतंकियों ने विस्फोटक से लदे वाहन से सिंध रेंजर्स हेडक्वार्टर के मेन गेट को टक्कर मारी और फिर गोलीबारी शुरू कर दी. इस हमले में दो रेंजर्स को जान गंवानी पड़ी. जवाबी कार्रवाई में पांच आतंकी भी ढेर कर दिए गए.

पूरे इलाके की घेराबंदी की गई
उन्होंने बताया कि इलाके में तलाशी एवं सुरक्षा अभियान जारी है. पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है. स्पेशल सिक्योरिटी यूनिट (SSU), एंटी-टेररिस्ट फोर्स (ATF) और सिंध रेंजर्स के जवान इस ऑपरेशन में जुटे हुए हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक आत्मघाती हमलावर ने रेंजर्स कंपाउंड को निशाना बनाकर विस्फोट किया, जबकि उसके अन्य साथियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद इलाके में भीषण मुठभेड़ छिड़ गई.पहला धमाका बेहद शक्तिशाली था, जिसके बाद दो छोटे विस्फोट भी हुए.

Advertisement
 

बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों और हमलावरों के बीच करीब आधे घंटे तक गोलीबारी चलती रही. हमला गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके की प्रमुख सड़क पर हुआ, जो कराची यूनिवर्सिटी और शहर में मौजूद अन्य कई विश्वविद्यालयों को जोड़ती है और पाकिस्तान मौसम विभाग की ओर जाती है.

पाकिस्तान के प्रमुख अखबार 'डॉन' के मुताबिक सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह ने घटना को लेकर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है. कराची में अक्सर कानून-व्यवस्था और आतंकवाद विरोधी अभियानों में पाकिस्तान रेंजर्स की तैनाती रहती है. यही वजह है कि  रेंजर्स मुख्यालय को हाई-सिक्योरिटी क्षेत्र माना जाता है.

पाकिस्तान की पैरामिलिट्री फोर्स है रेंजर्स
पाकिस्तान रेंजर्स एक अर्धसैनिक बल (Paramilitary Force) है, जिसका काम मुख्य रूप से देश की सीमाओं की सुरक्षा, आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी अभियानों को अंजाम देना है. इसके अलावा रेंजर्स दंगों और हिंसा पर नियंत्रण, संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था, बड़े आयोजनों और वीआईपी सुरक्षा में भी सहायता करते हैं.

यह बल पाकिस्तान के गृह मंत्रालय के अधीन काम करता है, लेकिन जरूरत पड़ने पर पाकिस्तानी सेना के साथ मिलकर भी ऑपरेशन करता है. पाकिस्तान रेंजर्स दो प्रमुख हिस्सों में बंटा है. 1- पंजाब रेंजर्स, जो पंजाब प्रांत और भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पंजाब सेक्टर की निगरानी करता है. 2- सिंध रेंजर्स, जो सिंध प्रांत, खासकर कराची और आसपास के इलाकों में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था संभालता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »