Advertisement

US Israel Iran War Live: लेबनान का दावा- इजरायली हमलों में 100 से ज्यादा बच्चों की मौत

aajtak.in | नई दिल्ली | 13 मार्च 2026, 9:58 PM IST

US-Israel-Iran War News Live Updates: अमेरिका-इजरायल और ईरान जंग का आज 14वां दिन है. दोनों पक्षों की ओर से हमले लगातार तेज हो रहे हैं. ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पद संभालने के बाद गुरुवार को पहला सार्वजनिक बयान जारी किया. इस दौरान उन्होंने अमेरिका को चेताते हुए कहा कि वह मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी सैन्यअड्डों को बंद कर दे वरना उन पर हमले जारी रहेंगे. 

तेहरान में रैली के दौरान धमाका हुआ

US-Israel-Iran War LIVE Updates: अमेरिका-इजरायल और ईरान जंग का आज 14वां दिन है. दोनों पक्षों की ओर से हमले लगातार तेज हो रहे हैं. ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पद संभालने के बाद गुरुवार को पहला सार्वजनिक बयान जारी किया. इस दौरान उन्होंने अमेरिका को चेताते हुए कहा कि वह मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी सैन्यअड्डों को बंद कर दे वरना उन पर हमले जारी रहेंगे. 

इस बीच वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से फोन पर बात की. पीएम मोदी ने पेजेश्कियान से मिडिल-ईस्ट के हालात पर चर्चा की. उन्होंने क्षेत्र में बढ़ते तनाव, नागरिकों की मौत और सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर को हुए नुकसान पर गहरी चिंता जताई. मिडिल ईस्ट जंग की पल-पल की अपडेट जानने के लिए इस पेज से जुड़े रहें:-

9:58 PM (एक महीने पहले)

लेबनान का दावा- इजरायली हमलों में 100 से ज्यादा बच्चों की मौत

Posted by :- Vishnu Rawal

लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से खबर सामने आई है कि लेबनान में इजरायली हमलों में 100 से अधिक बच्चे मारे गए हैं.

6:29 PM (एक महीने पहले)

ईरान की डिफेंस कंपनियों को तबाह कर देंगे- अमेरिका

Posted by :- Vishnu Rawal

US के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में एक ब्रीफिंग के दौरान कहा कि ईरान के रक्षा उद्योग को बड़े पैमाने पर निशाना बनाया जा रहा है. अधिकारियों ने चेतावनी दी कि जैसे-जैसे यह अभियान जारी रहेगा, ईरान की सभी रक्षा कंपनियां जल्द ही तबाह हो सकती हैं. ये टिप्पणियां ईरान के सैन्य उत्पादन और रणनीतिक क्षमताओं को कमजोर करने के सैन्य उद्देश्य में तेजी आने का संकेत देती हैं.

5:59 PM (एक महीने पहले)

तेहरान धमाका: रैली के पास हवाई हमले में एक महिला की मौत

Posted by :- Vishnu Rawal

ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर 'प्रेस टीवी' के मुताबिक, तेहरान में एक रैली के पास हुए अमेरिका-इजरायल के हवाई हमले में कम से कम एक महिला की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ईरानी राजधानी में एक बड़े प्रदर्शन के करीब हुए धमाकों के बाद, छर्रे लगने से घायल हुई इस महिला की मौत हो गई. यह हमला ऐसे समय में हुआ जब हजारों लोग सरकार के समर्थन में एक रैली के लिए जमा हुए थे.

4:24 PM (एक महीने पहले)

NATO के एयर डिफेंस ने ईरान से आए तीसरे मिसाइल को रोका

Posted by :- Vishnu Rawal

तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पूर्वी भूमध्य सागर में NATO के एयर डिफेंस ने ईरान से तुर्की की ओर दागे गए तीसरे बैलिस्टिक मिसाइल को मार गिराया है. मंत्रालय ने यह भी कहा कि वह इस मामले पर तेहरान से स्पष्टीकरण मांग रहा है.

Advertisement
3:47 PM (एक महीने पहले)

फ्रांसीसी सेना ने इराक में मारे गए सैनिक की तस्वीर जारी की

Posted by :- Vishnu Rawal

युद्ध में ईरान द्वारा मारे गए पहले फ्रांसीसी और यूरोपीय सैनिक की एक तस्वीर अभी-अभी जारी की गई है. चीफ वारंट ऑफिसर अर्नाड फ्रियन कल उस समय मारे गए, जब ईरानी आत्मघाती ड्रोन ने इराक के एरबिल क्षेत्र में स्थित एक फ्रांसीसी सैन्य अड्डे पर हमला किया.

2:38 PM (एक महीने पहले)

Israel-Iran Attack: तेहरान में जोरदार धमाका

Posted by :- Darakhshan

ईरान की राजधानी तेहरान स्थित स्क्वायर पर एक जोरदार धमाका हुआ है. ये विस्फोट उसी जगह हुआ है जहां सरकार के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा था.
 

2:30 PM (एक महीने पहले)

अमेरिकी कार्गो प्लेन की इजरायल में इमरजेंसी लैंडिंग

Posted by :- Darakhshan

एक अमेरिकी कार्गो प्लेन ने आधी रात को इजरायल के तेल अवीव (बेन गुरियन एयरपोर्ट) पर इमरजेंसी लैंडिंग की. विमान ने लैंडिंग से पहले 'Squawk 7700' कोड का इस्तेमाल किया, जो गंभीर आपात स्थिति का संकेत देता है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस विमान (टेल नंबर 63-8017) का पिछले हिस्से क्षतिग्रस्त नजर आया. ये विमान इराक में एक अमेरिकी बेस से उड़ा था. ये पहले भूमध्य सागर की ओर गया और फिर अचानक मुड़कर इजरायल में उतरा.
 

2:05 PM (एक महीने पहले)

Iran-US War: ईरान के तेहरान, शिराज और अहवाज पर एयरस्ट्राइक

Posted by :- Darakhshan

इजरायली सेना (IDF) ने ईरान के तेहरान, शिराज और अहवाज शहरों में एक साथ कई हवाई हमले किए हैं. इजरायली एयरफोर्स ने ईरान के बुनियादी ढांचे और सैन्य प्रणालियों को निशाना बनाया है. इजरायल का कहना है कि वो ईरान की सैन्य क्षमताओं को पूरी तरह कमजोर करना चाहते हैं. पिछले 24 घंटों में हमलों के कई दौर चलाए गए हैं.
 

1:24 PM (एक महीने पहले)

Iran-US Live: ईरानी विदेश मंत्री ने एस.जयशंकर से की बात

Posted by :- Darakhshan

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से फोन पर बात की. इस दौरान अराघची ने भारतीय विदेश मंत्री को अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद पैदा हुए हालात के बारे में बताया. ईरानी विदेश मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि इन हमलों का क्षेत्र और पूरी दुनिया की शांति और स्थिरता पर क्या असर पड़ रहा है. ईरानी विदेश मंत्री ने बताया कि उनकी सरकार, जनता और सेना अपनी आत्मरक्षा के वैध अधिकार का इस्तेमाल करने के लिए पूरी तरह संकल्पित है. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय संगठनों से अपील की कि वो ईरान के खिलाफ हो रहे सैन्य हमलों की कड़ी निंदा करें.

अराघची ने वैश्विक स्थिरता बनाए रखने के लिए ब्रिक्स (BRICS) जैसे संगठनों के महत्व पर जोर दिया. वहीं, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारत क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार है.

Advertisement
12:53 PM (एक महीने पहले)

US-Iran War: ईरान की मदद के लिए आगे आया चीन

Posted by :- Darakhshan

चीन की 'रेड क्रॉस सोसाइटी' ईरान के 'रेड क्रेसेंट' को 2 लाख डॉलर की आर्थिक मदद देगी. चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वो इंसानियत के नाते ईरान को जरूरी मदद देना जारी रखेंगे. इस मदद का मकसद ईरानी लोगों को उनकी मुश्किलों और चुनौतियों से निकालना है. चीन ने कहा है कि वो एक मित्र देश होने के नाते ईरान की जरूरतों के लिए हर मुमकिन मदद के लिए तैयार हैं.

12:23 PM (एक महीने पहले)

Iran-Us War Live: तेहरान में बमबारी जारी

Posted by :- Darakhshan

ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, तेहरान के पश्चिमी हिस्से में स्थित करज शहर में कई धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं. धमाकों के साथ ही आसमान में लड़ाकू विमानों फाइटर जेट्स की आवाजें भी सुनाई दी हैं.
 

12:07 PM (एक महीने पहले)

Iran-Israel War Updates: ईरान के रेड क्रिसेंट स्टेशन पर एयरस्ट्राइक

Posted by :- Darakhshan

ईरान ने दावा किया है कि अमेरिका और इजरायल ने तेहरान-कोम हाईवे पर स्थित रेड क्रिसेंट स्टेशन पर एयरस्ट्राइक की है. ईरानी मीडिया प्रेस टीवी के मुताबिक, इस हमले में बचाव कार्य में जुटे तीन राहतकर्मी घायल हो गए हैं. रेड क्रिसेंट के एक आपातकालीन कर्मचारी ने पुष्टि की है कि ये स्ट्राइक सीधे उनके स्टेशन को निशाना बनाकर की गई थी, जिससे वहां काफी नुकसान हुआ है.

11:39 AM (एक महीने पहले)

Israel-Iran War Live: ईरान ने इजरायल पर दागीं मिसाइलें

Posted by :- Darakhshan

इजरायली रक्षा बल (IDF) ने जानकारी दी है कि अभी कुछ देर पहले ईरान की ओर से इजरायल की सीमा के भीतर कई मिसाइलें दागी गई हैं.
 

11:14 AM (एक महीने पहले)

Israel-Iran Live Updates: ईरानी हमले में 57 लोग घायल

Posted by :- Darakhshan

इजरायली एम्बुलेंस सेवा (MDA) ने जर्जीर शहर में हुए ईरानी मिसाइल हमले के बाद घायलों का नया आंकड़ा जारी किया है. इस हमले में कांच के टुकड़ों की चपेट में आने से 57 लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं. इसके अलावा, एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे छर्रे लगने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जर्जीर के उत्तरी अरब शहर में हुए इस हमले से घरों और कारों को भी काफी नुकसान पहुंचा है.
 

Advertisement
10:32 AM (एक महीने पहले)

ट्रंप ने ईरान को फिर धमकाया

Posted by :- Darakhshan

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमरीका ईरान के 'आतंकवादी शासन' को सैन्य और आर्थिक रूप से पूरी तरह बर्बाद कर रहा है. ट्रंप ने 'न्यूयॉर्क टाइम्स' जैसे मीडिया संस्थानों की आलोचना करते हुए कहा, हम ईरान के आतंकवादी शासन को सैन्य, आर्थिक और अन्य तरीकों से पूरी तरह से नष्ट कर रहे हैं, फिर भी, अगर आप विफल न्यूयॉर्क टाइम्स को पढ़ते हैं, तो आप गलत तरीके से सोचेंगे कि हम जीत नहीं रहे हैं.'

ट्रंप ने कहा, 'ईरान की नौसेना खत्म हो गई है, उनकी वायु सेना अब नहीं रही, मिसाइलें, ड्रोन और बाकी सब कुछ तबाह किया जा रहा है और उनके नेताओं को धरती के चेहरे से मिटा दिया गया है. हमारे पास अद्वितीय मारक क्षमता, असीमित गोला-बारूद और पर्याप्त समय है. आज इन पागल दुष्टों के साथ क्या होता है, उसे देखें. वो 47 सालों से पूरी दुनिया में निर्दोष लोगों को मार रहे हैं और अब मैं, संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में, उन्हें मार रहा हूं. ऐसा करना कितने बड़े सम्मान की बात है.'
 

10:14 AM (एक महीने पहले)

सऊदी अरब ने मार गिराए दो दर्जन से ज्यादा ड्रोन

Posted by :- Darakhshan

शुक्रवार को सऊदी अरब की सेना ने दो दर्जन से ज्यादा ड्रोनों को हवा में ही नष्ट कर दिया. ये कार्रवाई तेल सुविधाओं पर हमले की ईरानी धमकियों के बाद की गई है. इस क्षेत्रीय संघर्ष की आंच अब अन्य देशों तक भी पहुंच गई है, जिसमें इराकी कुर्दिस्तान में तैनात एक फ्रांसीसी सैनिक की मौत हो गई है. इसी बीच, ईरानी मीडिया ने तेहरान में नए धमाकों की सूचना दी है और इजरायल पर भी हमले जारी हैं.
 

9:57 AM (एक महीने पहले)

Iran-US War: सस्ता हुआ कच्चा तेल

Posted by :- Darakhshan

ट्रंप सरकार के अन्य देशों को समुद्र में फंसे रूसी कच्चे तेल को खरीदने की अनुमति देने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में गिरावट आई है. इस फैसले के बाद बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड (Brent) गिरकर 99.75 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी WTI क्रूड 94.85 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है. 
 

9:34 AM (एक महीने पहले)

Israel-Iran Attack: हिजबुल्ला के ठिकाने पर इजरायल का हमला

Posted by :- Darakhshan

सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी है कि उन्होंने देश के पूर्वी और मध्य क्षेत्रों में तीन ड्रोनों को बीच में ही रोककर तबाह कर दिया है. दूसरी तरफ, इजरायली वायुसेना ने कुछ ही समय पहले बेरूत इलाके में हिजबुल्ला के एक आतंकी ठिकाने पर हमला किया है.

9:24 AM (एक महीने पहले)

Us-Iran War Live: मोजतबा खामेनेई को लेकर ट्रंप का दावा

Posted by :- Darakhshan

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर कहा कि वो अभी जिंदा हैं. हालांकि ट्रंप ने दावा किया कि 'शायद गंभीर रूप से घायल' हो सकते हैं, लेकिन वो किसी न किसी रूप में जिंदा" हैं. 
 

Advertisement
9:05 AM (एक महीने पहले)

Iran-Us Live Updates: दुबई में जोरदार धमाका

Posted by :- Darakhshan

सेंट्रल दुबई (मध्य दुबई) के इलाके में धमाकों की आवाजें सुनी गई. धमाकों के साथ ही आसमान में धुएं का गुबार भी देखा गया.
 

8:33 AM (एक महीने पहले)

Iran-Israeli-US Live: इराक ने मार गिराया अमेरिकी विमान, दो की मौत

Posted by :- Darakhshan

इराक के सशस्त्र मिलिशिया समूह ने दावा किया है कि उसने हवा में ईंधन भरने वाले एक अमेरिकी विमान को मार गिराया है. इस हमले में दो अमेरिकी पायलटों की मौत हो गई है.
 

8:12 AM (एक महीने पहले)

Iran-US War Live: रूसी तेल की खरीद पर ट्रंप ने दी छूट

Posted by :- Darakhshan

अमेरिका ने समुद्र में फंसे हुए रूसी तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की खरीद के लिए 30 दिनों की विशेष छूट जारी की है. अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के मुताबिक, इस फैसले का मकसद ईरान युद्ध के कारण अस्थिर हुए वैश्विक बाजार को संभालना है.
 

6:58 AM (एक महीने पहले)

Iran-US War: ईरान ने हमलों को लेकर धमकाया

Posted by :- Darakhshan

ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर उसके ऊर्जा बुनियादी ढांचे या बंदरगाहों पर जरा सा भी हमला हुआ, तो वो पूरे क्षेत्र के तेल और गैस संसाधनों को आग के हवाले कर देगा. ईरानी सैन्य प्रवक्ता के मुताबिक, इस जवाबी कार्रवाई में उन सभी तेल और गैस प्रणालियों को निशाना बनाया जाएगा जिनसे अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को फायदा मिलता है.
 

5:10 AM (एक महीने पहले)

Iran war: इराक के मजनून ऑयलफील्ड में 2 सर्विलांस ड्रोन क्रैश

Posted by :- Ritu Tomar

दक्षिणी इराक के मजनून तेल क्षेत्र के पास शुक्रवार को दो सर्विलांस ड्रोन क्रैश हो गए. इस घटना में किसी के हताहत होने या किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है. पुलिस और तेल क्षेत्र के कर्मचारियों ने बताया कि इस घटना का बड़े तेल क्षेत्र के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा.

Advertisement
5:00 AM (एक महीने पहले)

Middle East War: 'अमेरिका ने USS अब्राहम लिंकन के करीब पहुंचे ईरानी जहाज पर की थी फायरिंग'

Posted by :- Ritu Tomar

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, पिछले हफ्ते अमेरिकी नौसेना ने एक ईरानी पोत पर फायरिंग की, जो विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन के बहुत करीब आ गया था. दो अमेरिकी अधिकारियों ने पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर ये जानकारी दी. अधिकारियों के मुताबिक, ईरानी पोत खतरनाक तरीके से विमानवाहक पोत के बेहद करीब आ गया था. इसके जवाब में अमेरिकी नौसेना के एक जहाज ने उस पोत को रोकने के लिए पांच इंच, 54-कैलिबर मार्क-45 नौसैनिक तोप से फायर करने की कोशिश की.

4:05 AM (एक महीने पहले)

Iran War Live: अमेरिका का विमान इराकी एयरस्पेस में क्रैश: अमेरिकी सेना

Posted by :- Ritu Tomar

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने गुरुवार को बताया कि ईरान के साथ जारी जंग के बीच इराक के फ्रेंडली एयरस्पेस में एक सैन्य विमान क्रैश हो गया. सेना ने जारी बयान में कहा कि इस घटना में दो विमान शामिल थे.  एक विमान पश्चिमी इराक में गिर गया, जबकि दूसरा सुरक्षित रूप से उतरने में सफल रहा. कमांड ने यह भी स्पष्ट किया कि यह घटना न तो दुश्मन की गोलीबारी के कारण हुई और ना ही मित्र देशों की फायरिंग के कारण हुई है.

3:53 AM (एक महीने पहले)

मिडिल ईस्ट से 47,000 अमेरिकी नागरिक लौटे

Posted by :- Ritu Tomar

मिडिल ईस्ट में युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक लगभग 47,000 अमेरिकी नागरिक मध्य पूर्व से वापस अमेरिका लौट चुके हैं. यह जानकारी गुरुवार को विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने दी. अधिकारी के अनुसार, लगभग 32,000 प्रभावित अमेरिकी नागरिकों को सीधे तौर पर सुरक्षा संबंधी मार्गदर्शन और यात्रा में सहायता दी गई. 

2:36 AM (एक महीने पहले)

ईरान के टॉप साइंटिस्ट मारे गए: नेतन्याहू

Posted by :- Ritu Tomar

मिडिल ईस्ट की जंग लगातार बढ़ रही है. इस बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि हमारे हमलों में ईरान के कई बड़े परमाणु वैज्ञानिक मारे गए हैं. उन्होंने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की आलोचना करते हुए उन्हें रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की कठपुतली बताया. नेतन्याहू ने ईरान की जनता से कहा कि आजादी का नया रास्ता आने वाला है और इजराइल उनके साथ है. अब आगे क्या होगा, यह ईरान की जनता के हाथों में है. 

2:05 AM (एक महीने पहले)

होर्मुज स्ट्रेट पर क्या बोले ईरानी राजदूत?

Posted by :- Ritu Tomar

संयुक्त राष्ट्र में ईरान ईरान के राजदूत आमिर सईद इरावानी ने गुरुवार को कहा कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करने जा रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि इस रास्ते की शांति और सुरक्षा बनाए रखना ईरान का अपना हक है. उन्होंने ये बात संयुक्त राष्ट्र में मीडिया से बात करते हुए कही.

Advertisement
2:02 AM (एक महीने पहले)

हम तबाही मचा देंगे...

Posted by :- Ritu Tomar

ईरान ने धमकी दी है कि अगर US और इजरायल ने उसके अपने एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला किया तो वह इस इलाके की तेल और गैस इंडस्ट्री में तबाही मचा देगा. ईरानी सेना के सेंट्रल ऑपरेशनल कमांड खतम अल-अनबिया के एक प्रवक्ता ने कहा, ईरान के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर और पोर्ट पर जरा सा भी हमला होने पर हम इस इलाके के तेल और गैस को आग लगा देंगे.

2:01 AM (एक महीने पहले)

ईरान अब पहले जैसा नहीं रहा: नेतन्याहू

Posted by :- Ritu Tomar

ईरान से जंग शुरू होने के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि लगभग दो हफ्ते तक US-इजरायली हमलों के बाद ईरान अब पहले जैसा नहीं रहा और उसकी खास सेनाओं को भी झटका लगा है. नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप से लगभग हर दिन बात की.

2:01 AM (एक महीने पहले)

ग्लोबल मार्केट में गिरावट से तेल $100 प्रति बैरल पर पहुंचा

Posted by :- Ritu Tomar

मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के बीच गुरुवार को दुनियाभर में स्टॉक्स गिरे और ईरान के साथ US-इजरायल युद्ध का कोई साफ अंत नहीं दिखा. S&P 500 में 1.4% की गिरावट रही. डाऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 674 पॉइंट्स या 1.3% नीचे रहा. नैस्डैक कंपोजिट 1.6% नीचे था. इस कारण कच्चे तेल की कीमत में फिर उछाल आया है. ब्रेंट क्रूड की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है.

1:59 AM (एक महीने पहले)

एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला हुआ तो करारा जवाब मिलेगा: ईरान

Posted by :- Ritu Tomar

ईरान के सैन्य कमांड सेंटर खतम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर ने चेतावनी दी है कि अगर देश के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर या पोर्ट्स पर कोई हमला हुआ तो करार जवाब दिया जाएगा.  सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता ने कहा कि अगर इन ठिकानों पर हमला हुआ तो हम पूरे इलाके में तेल एवं गैस से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाएंगे. इसके गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेंगे.