जंग के बीच ईरान ने आंशिक रूप से खोला एयरस्पेस, धीरे-धीरे पटरी पर लौटेगा एविएशन

ईरान में अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बंद किया गया एयरस्पेस अब धीरे-धीरे खुल रहा है. ईरान ने शनिवार को अपने एयरस्पेस को आंशिक रूप से खोलने की घोषणा की है. फिलहाल उड़ानों के दोबारा शुरू होने की कोई तय समयसीमा नहीं दी गई है.

Advertisement
हमलों के बाद से ही ईरानी एयरस्पेस बंद था. (Photo: ITGD) हमलों के बाद से ही ईरानी एयरस्पेस बंद था. (Photo: ITGD)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:29 PM IST

मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान में कामकाज एक बार फिर पटरी पर लौट रहा है. शनिवार को ईरान ने अपने एयरस्पेस को आंशिक रूप से खोलने का ऐलान किया है. सुरक्षा को देखते हुए अभी केवल पूर्वी हिस्से के मार्ग खोले गए हैं 

दरअसल अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद ईरान ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया था. अब ईरान की 'एयरलाइंस एसोसिएशन' के सचिव ने जानकारी दी है कि राजधानी तेहरान के कई अहम एयरपोर्ट्स को खोला जा रहा है.

Advertisement

एयरलाइंस अब घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें फिर से शुरू करने की तैयारी कर रही हैं. इस लिस्ट में इमाम खुमैनी और मेहराबाद एयरपोर्ट शामिल हैं. इसके अलावा, मशहद, बिरजंद, गोरगन और जाहेदान एयरपोर्ट को भी खोल दिया गया है.

धीरे-धीरे शुरू होंगी फ्लाइट्स

एयरस्पेस खुलने से न सिर्फ ईरान के नागरिकों को राहत मिलेगी, बल्कि वैश्विक नागरिक उड्डयन के लिए भी एक सुरक्षित मार्ग मुहैया हो सकेगा. ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, शनिवार को एयरस्पेस को आंशिक रूप से खोलने की पुष्टि की गई है. सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन ने बताया कि पूर्वी ईरान के ऊपर के हवाई मार्ग सुबह 7 बजे (03:30 GMT) खोल दिए गए हैं. 

ऑर्गनाइजेशन ने कहा, 'ईरान का एयरस्पेस 28 फरवरी से बंद था, जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमले शुरू किए थे. हालांकि, अब देश के एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट्स धीरे-धीरे फिर से शुरू होंगी, हालांकि इसके लिए कोई तय समयसीमा नहीं दी गई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: होर्मुज में गोलियों की गूंज! दो जहाजों पर फायरिंग, ईरान बोला- हमारी मंजूरी के बिना एंट्री नहीं

ईरान ने फिर बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

ईरान के एयरस्पेस का आंशिक रूप से खुलना जंग थमने की ओर इशारा कर रहा है. बता दें कि ईरान और अमेरिका के बीच फिलहाल सीजफायर चल रहा है जो 22 अप्रैल को खत्म होने जा रहा है. हाल ही में ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज भी बहाल कर दिया था. लेकिन ईरान ने एक बार फिर इस पर पाबंदिया लगा दी हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement