ईरानी हमलों के बीच कुवैत के दो अफसर शहीद, गृह मंत्रालय ने दी श्रद्धांजलि

ईरानी हमलों के बीच कुवैत के गृह मंत्रालय के दो अधिकारी शहीद हो गए. दोनों अधिकारी भूमि सीमा सुरक्षा सामान्य विभाग में तैनात थे. कुवैत के गृह मंत्रालय ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और सुरक्षा बलों को मातृभूमि की रक्षा के लिए पूरी बहादुरी के साथ डटे रहने का भरोसा दिया.

Advertisement
दोनों अफसर विशिष्ट सुरक्षा कार्यों में तैनात थे. (File Photo: ITGD) दोनों अफसर विशिष्ट सुरक्षा कार्यों में तैनात थे. (File Photo: ITGD)

आशुतोष मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 08 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:41 AM IST

ईरान ने आज कुवैत एयरपोर्ट पर ईंधन टैंकरों पर कई हमले किए. इस बीच कुवैत के गृह मंत्रालय ने रविवार को अपने दो जांबाज अधिकारियों के शहीद होने की जानकारी दी. मंत्रालय ने अपने उन वीर कर्मियों के लिए संवेदना जाहिर की और बताया कि उन्होंने देश की सुरक्षा करते हुए अपनी जान गंवा दी.

शहीद होने वाले अधिकारियों की पहचान लेफ्टिनेंट कर्नल अब्दुल्ला इमाद अल-शर्राह और कैप्टन फहद अब्दुलअजीज अल-मजमौद के रूप में हुई है. ये दोनों अधिकारी गृह मंत्रालय के भूमि सीमा सुरक्षा सामान्य विभाग में तैनात थे.

Advertisement

मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आधिकारिक बयान के मुताबिक, 'दोनों अधिकारी आज सुबह तड़के अपने राष्ट्रीय कर्तव्यों का पालन कर रहे थे. वो गृह मंत्रालय को सौंपे गए विशिष्ट सुरक्षा कार्यों के हिस्से के रूप में तैनात थे.'

मंत्रालय ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

गृह मंत्रालय ने दोनों अधिकारियों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, 'गृह मंत्रालय भूमि सीमा सुरक्षा महानिदेशालय के लेफ्टिनेंट कर्नल अब्दुल्ला इमाद अल-शर्राह और कैप्टन फहद अब्दुलअजीज अल-मजमौद के शहीद होने पर शोक व्यक्त करता है.'

यह भी पढ़ें: इराक में ड्रोन हमलों के बाद तेल कंपनियों ने विदेशी स्टाफ को निकालना किया शुरू, भेजा जा रहा कुवैत

कुवैत के गृह मंत्रालय ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि सुरक्षा बलों के जवान मातृभूमि की रक्षा और उसकी सुरक्षा और स्थिरता को बनाए रखने के लिए पूरी बहादुरी के साथ डटे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement