'हम पहले ही घंटे में जीत गए थे...', ट्रंप का ईरान पर जीत का दावा, स्टेज पर किया डांस

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष पूरे पश्चिम एशिया में चर्चा का विषय बना हुआ है. करीब दो हफ्ते पहले शुरू हुए इस युद्ध में ईरान के सैन्य ढांचे और परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर हमले किए गए थे.

Advertisement
ईरान जंग को लेकर क्या बोले ट्रंप. (Photo: AP) ईरान जंग को लेकर क्या बोले ट्रंप. (Photo: AP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:36 AM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका ने ईरान के साथ युद्ध प्रभावी तरीके से जीत लिया है. उन्होंने कहा कि शुरुआती हमलों के कुछ ही घंटों के भीतर नतीजा तय हो गया था, हालांकि मिशन पूरा करने के लिए अमेरिकी सेना इस ऑपरेशन को जारी रखेगी.

ट्रंप ने केंटकी के हेब्रॉन में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिकी सेना ने पहले ही जीत हासिल कर ली है लेकिन वॉशिंगटन समय से पहले पीछे नहीं हटेगा. उन्होंने समर्थकों से कहा कि आप जल्दी यह कहना पसंद नहीं करते कि आप जीत गए, लेकिन हम जीत गए. पहले ही घंटे में सब खत्म हो गया था. इस दौरान ट्रंप ने स्टेज पर डांस भी किया.

Advertisement

ट्रंप ने अभियान के दौरान ईरान की नौसैनिक ताकत को भारी नुकसान पहुंचाने का श्रेय अमेरिकी सेना को देते हुए कहा कि हमने ईरान के 58 नौसैनिक जहाजों को नष्ट कर दिया. 

बता दें कि ट्रंप ने इस सैन्य अभियान ऑपरेशन फ्यूरी का भी जिक्र करते हुए मजाकिया अंदाज में भीड़ से पूछा कि क्या यह शानदार नाम है? यह तभी अच्छा लगता है जब आप जीतते हैं और हम जीत चुके हैं.

उन्होंने बताया कि शुरुआत में ऑपरेशन के लिए कई नाम सुझाए गए थे, लेकिन उन्हें कोई पसंद नहीं आया.  ट्रंप ने कहा कि उन्होंने मुझे करीब 20 नाम दिए, मैं तो ऊंघने लगा था. मुझे कोई पसंद नहीं आया फिर मैंने Epic Fury देखा और कहा कि मुझे यह नाम पसंद है.

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष पूरे पश्चिम एशिया में चर्चा का विषय बना हुआ है. करीब दो हफ्ते पहले शुरू हुए इस युद्ध में ईरान के सैन्य ढांचे और परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर हमले किए गए थे. ट्रंप ने जीत का दावा करने के बावजूद कहा कि अमेरिका तब तक अभियान जारी रखेगा जब तक उसके सभी लक्ष्य पूरे नहीं हो जाते.

Advertisement

उन्होंने कहा कि हम जल्दी नहीं जाना चाहते. हमें काम पूरा करना होगा. ट्रंप ने यह भी कहा कि अभियान से ईरान की सैन्य क्षमता को भारी नुकसान पहुंचा है और एक समय ऐसा भी आया जब निशाना बनाने के लिए लगभग कुछ भी बाकी नहीं बचा था।.

तेल की कीमतों पर असर

वहीं, ट्रंप ने कहा कि युद्ध के कारण ऊर्जा कीमतों पर पड़े दबाव को कम करने के लिए सरकार स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व का इस्तेमाल कर सकती है.  उन्होंने कहा कि हम इसे थोड़ा कम करेंगे, इससे कीमतें नीचे आएंगी. मैंने इसे पहले भी भरवाया था और फिर भरवा दूंगा. ट्रंप ने माना कि युद्ध के कारण वैश्विक बाजारों में अस्थिरता आई है, लेकिन उनका मानना है कि जल्द ही हालात स्थिर हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द सब पटरी पर लौट आएगा, तेल की कीमतें भी नीचे आएंगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement