'देखते ही गोली मार दो'... होर्मुज में बारूदी सुरंग बिछाने वालों पर डोनाल्ड ट्रंप का 'डेथ वारंट', नेवी को खुली छूट!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज में माइन बिछाने की आशंका पर सख्त सैन्य आदेश दिए हैं. उन्होंने अमेरिकी नौसेना को निर्देश दिया कि ऐसी किसी भी नाव को तुरंत मार गिराया जाए. साथ ही माइन हटाने के ऑपरेशन को तीन गुना तेज करने को कहा गया है, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है.

Advertisement
होर्मुज में माइन खतरे पर US ने अपनाया आक्रामक सैन्य रुख (Photo: White House) होर्मुज में माइन खतरे पर US ने अपनाया आक्रामक सैन्य रुख (Photo: White House)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:58 PM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बेहद सख्त आदेश दिया है. उन्होंने कहा है कि होर्मुज में अगर कोई भी नाव समुद्र में माइन यानी पानी के नीचे विस्फोटक बिछाती दिखे, तो अमेरिकी नौसेना उसे तुरंत डुबो दे. कोई सोच-विचार नहीं, कोई देरी नहीं. 

साथ ही माइन हटाने का ऑपरेशन तीन गुना बढ़ाने का भी आदेश दिया गया है. ये बयान ऐसे वक्त आया है जब होर्मुज पहले से ही दुनिया के सबसे तनावपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक बना हुआ है.

Advertisement

राष्ट्रपति ट्रंप ने बिल्कुल साफ और कड़े शब्दों में कहा कि अगर होर्मुज में कोई भी नाव या जहाज माइन बिछाता नजर आए तो अमेरिकी नौसेना उसे तुरंत मार गिराए. उन्होंने कहा कि इसमें कोई हिचक नहीं होनी चाहिए. कोई चेतावनी नहीं, कोई इंतजार नहीं. सीधी कार्रवाई.

इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि अमेरिकी नौसेना पहले से इस इलाके में माइन हटाने का काम कर रही है और अब इस काम को तीन गुना तेज करने का आदेश दिया गया है.

ये बयान किस बारे में इशारा करता है?

हालांकि राष्ट्रपति ट्रंप ने किसी एक देश का नाम नहीं लिया, लेकिन जानकार मानते हैं कि ये बयान मुख्य रूप से ईरान को ध्यान में रखकर दिया गया है. ईरान पहले भी होर्मुज को बंद करने की धमकी दे चुका है. इस वक्त अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु मुद्दे पर बातचीत भी चल रही है. ऐसे में ट्रंप का ये आदेश एक तरफ से ईरान को कड़ा संदेश भी माना जा रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ट्रंप को नाकेबंदी पंसद है! समझें- फिर ईरान में क्यों नहीं चल पाई वेनेजुएला-क्यूबा जैसी दादागिरी

इससे क्या खतरा बढ़ सकता है?

जानकारों का कहना है कि इस तरह के 'बिना सोचे गोली मारो' वाले आदेश से टकराव का खतरा बढ़ जाता है. अगर किसी भी देश की नाव गलती से भी संदिग्ध लगी और अमेरिकी नौसेना ने कार्रवाई कर दी, तो ये एक बड़े युद्ध की शुरुआत बन सकता है. होर्मुज में कोई भी बड़ी घटना सिर्फ उस इलाके तक नहीं रहेगी, इसका असर पूरी दुनिया की तेल सप्लाई, बिजनेस और इकोनॉमी पर पड़ेगा.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज - क्या है और ये इतना जरूरी क्यों है?

होर्मुज एक बेहद संकरा समुद्री रास्ता है जो ईरान और ओमान के बीच में है. इसकी चौड़ाई सबसे कम जगह पर सिर्फ करीब 33 किलोमीटर है. लेकिन इस छोटे से रास्ते से दुनिया का करीब 20 से 25 फीसदी तेल गुजरता है. सऊदी अरब, इराक, UAE, कुवैत और ईरान का तेल इसी रास्ते से दुनिया भर में जाता है. अगर ये रास्ता किसी भी वजह से बंद हो जाए या खतरे में पड़ जाए, तो दुनिया भर में तेल की कीमतें आसमान छू सकती हैं और इससे हर देश की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement