ईरानी मिसाइल हमलों से दहला इजरायल का 'लिटिल इंडिया', डिमोना में फेल हुआ एयर डिफेंस सिस्टम

दक्षिणी इलाके में विस्फोट से कई लोग जख्मी हुए, एक बच्चे की हालत गंभीर बताई गई. भारतीय मूल की बड़ी आबादी वाला क्षेत्र प्रभावित हुआ. सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई. क्षेत्रीय तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

Advertisement
'लिटिल इंडिया' के नाम से जाने जाने वाले डिमोना में भारतीय मूल के 7,500 लोग रहते हैं. (Photo: Screengrab) 'लिटिल इंडिया' के नाम से जाने जाने वाले डिमोना में भारतीय मूल के 7,500 लोग रहते हैं. (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:49 AM IST

इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने शनिवार शाम एक भयावह मोड़ ले लिया जब ईरान की एक बैलिस्टिक मिसाइल दक्षिण इजरायल के शहर डिमोना (Dimona) पर जा गिरी. यह शहर न केवल इजरायल के परमाणु रिएक्टर का घर है, बल्कि अपनी विशाल भारतीय आबादी के कारण 'लिटिल इंडिया' के नाम से भी मशहूर है. इस हमले में कम से कम 47 लोग घायल हुए हैं.

Advertisement

स्थानीय लोगों के अनुसार मिसाइल एक कम्युनिटी बिल्डिंग पर गिरी, जिससे आसपास के पुराने मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए. अधिकांश लोग समय रहते शेल्टर में पहुंच गए थे, जिससे बड़ा नुकसान टल गया.

'मैगन डेविड एडम' (MDA) के अनुसार, मलबे और छर्रों की चपेट में आने से एक 12 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल है. इसके अलावा 31 लोग मामूली रूप से जख्मी हुए हैं और 14 लोगों को गहरे सदमे (Anxiety) के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह भी पढ़ें: ईरान का जबरदस्त पलटवार, इजरायल की न्यूक्लियर सिटी 'डिमोना' पर किया मिसाइल अटैक, दर्जनों लोग घायल

मराठी भाषी 'लिटिल इंडिया' में हड़कंप
डिमोना की लगभग 30 प्रतिशत आबादी (करीब 7,500 लोग) भारतीय मूल के यहूदियों की है, जिनमें से अधिकांश महाराष्ट्र से ताल्लुक रखते हैं. यहां क्रिकेट भी काफी लोकप्रिय है और भारतीय मिठाइयां व स्नैक्स स्थानीय बाजारों में आसानी से मिल जाते हैं. यहां की गलियों में मराठी भाषा और भारतीय स्वाद (जैसे सोनपापड़ी, गुलाब जामुन, पापड़ी चाट और भेलपूरी) रचे-बसे हैं. हमले के बाद पूरे समुदाय में डर का माहौल है.

Advertisement

इजरायली रक्षा बल (IDF) ने स्वीकार किया है कि उनका एयर डिफेंस सिस्टम इस मिसाइल को इंटरसेप्ट करने में नाकाम रहा. मिसाइल एक सामुदायिक भवन पर गिरी, जिससे आसपास के पुराने घर ढह गए. ईरान ने इस हमले को अपने नतांज (Natanz) परमाणु केंद्र पर हुए हमले का 'प्रतिशोध' बताया है.

यह भी पढ़ें: इजरायल में आम चुनावों की तैयारी तेज, ईरान युद्ध तय करेगा नेतन्याहू का सियासी भविष्य!

हालांकि, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने स्पष्ट किया है कि डिमोना स्थित परमाणु अनुसंधान केंद्र सुरक्षित है और वहां किसी नुकसान के संकेत नहीं मिले हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement