अमेरिका में भारतीय छात्र ने किया सुसाइड, बेरोजगारी और भारी कर्ज से था परेशान

अमेरिका में आंध्र प्रदेश के छात्र इरागानाबोयिना चंदू ने आत्महत्या कर ली. चंदू ने हाल ही में शिकागो से मास्टर डिग्री पूरी की थी और बेरोजगारी और कर्ज को लेकर परेशान था. परिवार के पास उसका पार्थिव शरीर भारत लाने के लिए भी पैसे नहीं हैं. ऐसे में भारतीय समुदाय ने परिवार की मदद के लिए 1,20,000 डॉलर जुटाने का अभियान शुरू किया है, ताकि उसके पार्थिव शरीर को भारत लाया जा सके.

Advertisement
चंदू आंध्र प्रदेश के कर्नूल का रहने वाला था. (Photo- gofundme.com) चंदू आंध्र प्रदेश के कर्नूल का रहने वाला था. (Photo- gofundme.com)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:49 PM IST

अमेरिका में आंध्र प्रदेश के रहने वाले एक छात्र ने आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि मृतक ने हाल ही में पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की थी और नौकरी न मिलने की वजह से मानसिक तनाव में था. उसके पिता एक सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करते हैं.

मृतक की पहचान 26 साल के इरागानाबोयिना चंदू के तौर पर हुई है, जो आंध्र प्रदेश के कर्नूल जिले का रहने वाला था. उसने हाल ही में शिकागो से अपनी मास्टर डिग्री पूरी की थी और पिछले कई हफ्तों से नौकरी की तलाश कर रहा था. 

Advertisement

चंदू के परिवार के मुताबिक, लंबे समय तक बेरोजगार रहने की वजह से वो काफी तनाव में था. चंदू अपनी पारिवारिक स्थिति और पढ़ाई के लिए लिए गए कर्ज को लेकर काफी परेशान था.

चंदू की मौत के बाद, अमेरिका में रह रहे भारतीय समुदाय ने उनके माता-पिता की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. समुदाय ने एक ऑनलाइन फंड जुटाने का अभियान शुरू किया है, जिसका लक्ष्य 1,20,000 अमेरिकी डॉलर जुटाना है.  दो दिनों के भीतर 76,500 डॉलर से ज्यादा की रकम जमा हो चुकी है.

पार्थिव शरीर भारत लाने के लिए जुटाया जा रहा फंड

इस अभियान के तहत चंदू के पार्थिव शरीर को भारत भेजना है जिसके लिए 25,000 डॉलर की जरूरत है. फंड जुटाने वाले पेज पर बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय परिवहन और कानूनी प्रक्रियाओं का खर्च परिवार के लिए उठाना मुमकिन नहीं था. फंड में जो पैसे बचेंगे उसक रकम का इस्तेमाल चंदू के की पढ़ाई का कर्ज जुटाने के लिए किया जाएगा. 

Advertisement

आयोजकों ने बताया कि सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं. फ्लाइट्स की कमी के वजह से चंदू के पार्थिव शरीर को रविवार तक भारत भेजा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: गुजरात: मेहसाणा में नर्सिंग छात्रा ने हॉस्टल में की खुदकुशी, मौके से पुलिस को मिला सुसाइड नोट

आंध्र प्रदेश सरकार की ओर से पहल

आंध्र प्रदेश और केंद्र सरकार ने भी इस मामले में त्वरित कार्रवाई शुरू की है. सोशल मीडिया पर आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश से सहायता मांगी गई थी. नारा लोकेश ने परिवार के लिए संवेदना जाहिर की है और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से मदद के लिए कहा है. मंत्री राम मोहन नायडू ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार इस मुश्किल समय में पीड़ित परिवार का पूरा साथ देगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement