क्या भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया? ट्रंप के दावे पर आया मॉस्को का बयान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे पर सवाल खड़े हो गए हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत ने रूसी तेल खरीदना बंद कर दिया है. रूस ने साफ किया है कि उसे भारत की ओर से ऐसा कोई आधिकारिक संदेश नहीं मिला है.

Advertisement
ट्रंप ने दावा किया कि भारत ने रूसी तेल खरीदना बंद कर दिया है. (File Photo) ट्रंप ने दावा किया कि भारत ने रूसी तेल खरीदना बंद कर दिया है. (File Photo)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:43 PM IST

रूस ने मंगलवार को कहा कि भारत की तरफ से उसे रूसी तेल की खरीद रोकने को लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ एक बड़े व्यापार समझौते का ऐलान किया था और दावा किया था कि भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया है.

Advertisement

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने साफ शब्दों में कहा कि मॉस्को को दिल्ली की तरफ से इस विषय पर कोई औपचारिक संदेश नहीं मिला है. पेस्कोव ने कहा, "अब तक हमें भारत की तरफ से रूसी तेल खरीद बंद करने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है." उन्होंने यह भी कहा कि रूस भारत के साथ अपने रणनीतिक साझेदारी संबंधों को आगे बढ़ाना चाहता है और दोनों देशों के सहयोग को बहुत अहम मानता है.

यह भी पढ़ें: 'किसानों के हित से कोई समझौता नहीं... खरीदेंगे वेनेजुएला का तेल', भारत-US ट्रेड डील पर सरकार का बयान

दरअसल, सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की घोषणा करते हुए कहा था कि भारत ने रूसी तेल खरीदना रोकने पर सहमति जताई है. ट्रंप के मुताबिक, इसके बदले अमेरिका ने भारतीय निर्यात पर लगने वाले आयात शुल्क को 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है. उन्होंने कहा था कि इससे अमेरिकी बाजार में भारतीय उत्पादों को बड़ी राहत मिलेगी.

Advertisement

भारत सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं!

भारत सरकार की ओर से अब तक सार्वजनिक रूप से यह पुष्टि नहीं की गई है कि वह रूस से तेल खरीदना पूरी तरह बंद कर देगी. विशेषज्ञों का मानना है कि भारत अपनी ऊर्जा नीति को लेकर हमेशा संतुलित और सतर्क रुख अपनाता है. रूस से भारत को लंबे समय से सस्ता तेल मिल रहा है, जो देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए अहम माना जाता है.

यह भी पढ़ें: किसान हित से समझौता, तेल और ऐलान अमेरिका से क्यों... US ट्रेड डील पर विपक्ष क्या सवाल उठा रहा?

सिर्फ तेल-गैस तक सीमित नहीं भारत-रूस के रिश्ते

रूस ने यह भी स्पष्ट किया है कि भारत-रूस संबंध केवल तेल और गैस तक सीमित नहीं हैं. दोनों देशों के बीच रक्षा, व्यापार और रणनीतिक सहयोग दशकों पुराना है. मॉस्को का कहना है कि वह वैश्विक दबावों के बावजूद इस साझेदारी को बनाए रखना चाहता है.

भारत-अमेरिका में व्यापार समझौता!

भारत और अमेरिका ने 3 फरवरी को एक ऐतिहासिक व्यापार समझौता किया है जिससे दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही आर्थिक खटास कम होने की उम्मीद है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिका भारतीय सामानों पर लगाए गए टैरिफ को 50 % से घटाकर 18 % कर देगा, जबकि भारत अमेरिका से आने वाले कई सामानों पर अपने शुल्क और गैर-टैरिफ प्रतिबंधों को धीरे-धीरे शून्य तक कम करेगा.

Advertisement

इस डील का उद्देश्य दोनों देशों के व्यापार को बढ़ावा देना और निर्यात-आयात को आसान बनाना है, जिससे भारतीय वस्तुएं जैसे टेक्सटाइल, रत्न-गहने और इंजीनियरिंग सामान को अमेरिका में बेहतर अवसर मिलेंगे. ट्रंप ने साथ ही दावा किया कि भारत अब रूस से तेल खरीदना बंद करेगा और इसके बजाय अमेरिका और संभावित रूप से वेनेजुएला से ऊर्जा खरीद को बढ़ाएगा. भारत सरकार ने अभी इस पर औपचारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इस समझौते से भारत-अमेरिका के ऊर्जा और तकनीकी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ने की संभावना जताई जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »