Bengal TMC leader beaten: बंगाल में सरकार बदलने के बाद TMC के बुरे दिन शुरू हो गए. जहां एक ओर पार्टी में भगदड़ मची. वहीं दूसरी ओर कटमनी पर लोगों का गुस्सा भी फूटा. बीरभूम में TMC पार्षद भास्कर रुज समेत कई तृणमूल नेताओं के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. पार्षद तो बच निकले लेकिन उनके करीबी लोगों के हत्थे चढे तो उसकी जमकर पिटाई हो गई. तृणमूल नेता संजय गड़ाई को भीड़ ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. कपड़े फाड़े, चप्पल से पीटा.