लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड में किसी ने बेटा खोया, किसी की भाई ने जान गंवाई. इस अग्निकांड की चपेट में जो भी आए उनके परिजनों का एक ही सवाल है कि आखिर इस इमारत में जिंदगी की सुरक्षा के इतजाम इतने ढीले और लचर क्यों थे. इनमें से एक थे 27 वर्षीय नीलेश कुमार. इस हादसे में नीलेश के साथ ही उसकी मंगेतर की भी मौत हो गई. परिवार ने आजतक के साथ नीलेश के साथ हुई आखिरी बातचीत का ब्यौरा साझा किया.