'साधु वेश में ये आतंकी चेहरे, सरकार खुद ही करे कार्रवाई'... बोले स्वामी प्रसाद मौर्य

पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि साधु वेश में ये आतंकी चेहरे हैं, इन्हे सरकार को चिन्हित करके स्वत: संज्ञान लेकर कार्यवाही करनी चाहिए थी, मुझे धमकी देने के बयान सार्वजनिक तौर पर दिए गए थे, जिसके वीडियो भी हैं. उन्होंने कहा कि मैंने पहले भी पत्र मेने भेजे है और ऐसे लोगो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की थी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई.

Advertisement
पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य

अभिषेक मिश्रा

  • लखनऊ,
  • 16 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 1:07 PM IST

समाजवादी पार्टी के महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने विरोधियों पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्होंने महिलाओं और दबे कुचलों के हित की आवाज उठाई तो एक वर्ग विशेष के लोग मेरे पीछे हत्या की साजिश में शामिल हो गया, कोई सिर काटने की सुपारी दे रहा है तो कई हाथ काटने की सुपारी दे रहा है.

Advertisement

पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि साधु वेश में ये आतंकी चेहरे हैं, इन्हे सरकार को चिन्हित करके स्वत: संज्ञान लेकर कार्यवाही करनी चाहिए थी, मुझे धमकी देने के बयान सार्वजनिक तौर पर दिए गए थे, जिसके वीडियो भी हैं. उन्होंने कहा कि मैंने पहले भी पत्र मेने भेजे है और ऐसे लोगो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की थी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई.

महंत राजू दास से हुई मारपीट का जिक्र करते हुए पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि कल एक कार्यक्रम में ऐसे लोग मौजूद थे, जिन्होंने मेरी हत्या की 21 लाख की सुपारी देने की बात कही थी, फरसा और तलवार लेकर लोग वहां मौजूद थे, मैंने कार्यक्रम के आयोजकों से इस मामले में टीवी पर देखकर पहले ही बोल दिया था.

स्वामी प्रसाद मौर्य ने राजू दास के ट्वीट का हवाला देकर कहा कि राजू दास लगातार धमकी दे रहे थे, परमहंस दासजी ने भी धमकियां दी, राकेश दीक्षित जो जनसंघ पार्टी के नेता है उन्होंने भी धमकियां दी, मुझे जूते मारने और मेरा मुंह काला करने पर धार्मिक संगठन से जुड़े लोगों ने ये धमकियां दी है. 

Advertisement

स्वामी प्रसाद मौर्य ने आरोप लगाया कि ताज होटल में जहां सीएम और डिप्टी सीएम भी सुबह से मौजूद थे, वहां मैं पहुंचा तब कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी. स्वामी ने कहा कि अगर राजू दास पर कार्यवाही नहीं हुई तो मतलब साफ है कि सरकार मिली हुई है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि कुछ भी हो लेकिन मैं अपने कदम पीछे नहीं हटाऊंगा. 

स्वामी प्रसाद मौर्य ने आरोप लगाते हुए कहा कि साधु झुंड में मेरी तरफ आए लेकिन मैं आगे निकल आया और बाद में इन्होंने मेरे समर्थक को धक्का दिया, उन्होंने भी उन्हें ठेला, साधु सुबह 11 बजे से वहां बैठे थे जबकि उनका कार्यक्रम 2.30 बजे थे, ये लोग रणनीति बनाकर आए थे, ये बड़े घटनाक्रम की साजिश थी.

पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि साधुओं ने जय श्रीराम का नारा दिया तो हमारे समर्थको ने जय संविधान का नारा दिया, ताज की सीसीटीवी फुटेज से ये साजिश सामने आ जाएगी, धर्म की आड़ में अपमानित करने वाले लोगों के खिलाफ लड़ाई जारी रखूंगा. उन्होंने कहा कि सभी संतो का सम्मान करता हूं लेकिन साधु वेश में छिपे भेड़ियों का सम्मान नहीं करता.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »