प्रेमानंद महाराज के फिर से मंगला दर्शन शुरू, फूल-रंगोलियों से सजने लगे मार्ग, कड़ाके की ठंड में उमड़ रही भक्तों की भीड़

Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज महज मथुरा-वृंदावन की गलियों तक ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी बेहद फेमस हैं. इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर महाराज के वीडियो, रील्स और कार्ड्स वायरल होते रहते हैं. 

Advertisement
प्रेमानंद महाराज. (फाइल फोटो) प्रेमानंद महाराज. (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • मथुरा ,
  • 04 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 2:28 PM IST

प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज ने अब फिर से रात्रिकाल में भक्तों को दर्शन देने शुरू कर दिए हैं. नववर्ष के पहले दिन से महाराज ने अपनी पदयात्रा पुन: आरंभ कर दी. तकरीबन 15 दिन से संत के स्वास्थ्य और मार्ग पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए आश्रम प्रबंधन ने आम दर्शन रोक दिया था. भक्तों को सिर्फ एकांकी दर्शन लाभ ही मिल पा रहा था.

Advertisement

अब प्रेमानंद महाराज ने 1 जनवरी की रात्रि से अपनी पदयात्रा की दोबारा शुरुआत कर दी. दरअसल, प्रेमानंद महाराज रात्रिकाल में 2:30 बजे छटीकरा रोड पर मौजूद श्री कृष्ण शरणम् सोसाइटी से रमणरेती स्थित अपने आश्रम श्री हित राधा केलि कुंज जाते हैं. तकरीबन 2 किलोमीटर की इस पद यात्रा के दौरान महाराज की झलक पाने के लिए हजारों लोग उमड़े हैं.  

विख्यात संत के दर्शन करने को जाने वाले लोग यात्रा मार्ग में फूल बिछाते हैं, रंगोलियां बनाते हैं और संत के चरणों की रज या फूल माथे से लगाते हैं. तमाम बच्चे, बूढ़े और जवान महाराज जी के साथ फोटो लेने के लिए भी बेताब दिखते हैं. 

प्रेमानंद महाराज को उनके आश्रम के शिष्य रस्सियों के घेरे के भीतर रखते हैं. साथ ही पुलिस भी साथ-साथ चलती है. ताकि संत के चरण छूने और तस्वीरें लेने के चक्कर में यात्रा में रुकावट पैदा न करें. 

Advertisement

खास बात यह है कि प्रेमानंद महाराज महज मथुरा-वृंदावन की गलियों तक ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी बेहद फेमस हैं. इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर महाराज के वीडियो, रील्स और कार्ड्स वायरल होते रहते हैं. 

वृंदावन के इस संत की लोकप्रियता का आलम इस कदर है कि क्रिकेटर, एक्टर, सिंगर समेत विधायिका, न्यायपालिका और कार्यपालिका जगत से जुड़ी तमाम हस्तियां भी महाराज द्वार पर आशीर्वचन लेने के लिए आ चुकी हैं. 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ मोहनराव भागवत भी बीते दिन पहले श्री हरि केलि कुंज आश्रम पहुंचे थे. आरएसएस प्रमुख ने प्रेमानंद महाराज के आश्रम में सत्संग का लाभ लिया. यही नहीं, दुनिया के दिगगज क्रिकेटर्स में शामिल विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बिटिया वामिका को लेकर संत का अशीर्वाद लेने जा चुके हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement