'पूरे चुनाव ममता इंतजार करती रहीं, हार गईं तो मिलने जा रहे', अखिलेश के बंगाल दौरे पर राजभर का तंज

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बंगाल जाने के ऐलान पर मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने तंज कसा है. राजभर ने कहा कि चुनाव में साथ न देने वाले अखिलेश अब हार के बाद केवल एसी में बैठकर सहानुभूति जताने जा रहे हैं. उन्होंने तंज किया कि अखिलेश गर्मी और पसीने से डरते हैं.

Advertisement
ओमप्रकाश राजभर और अखिलेश यादव (File Photo) ओमप्रकाश राजभर और अखिलेश यादव (File Photo)

aajtak.in

  • लखनऊ ,
  • 06 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:53 PM IST

पश्चिम बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी की हार के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने बंगाल जाने की घोषणा की है, जहां वह ममता बनर्जी से मिलेंगे और उन्हें अपना सपोर्ट देंगे. इस मामले को लेकर यूपी सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि चुनाव टाइम ममता बनर्जी हफ्तों इंतजार करती रहीं कि अखिलेश यादव अब आएंगे तब आएंगे, लेकिन वह नहीं गए, अब चुनाव हारने पर वहां क्या करने जा रहे हैं. 

Advertisement

बकौल ओमप्रकाश राजभर- इस भयानक गर्मी में अखिलेश निकलते ही कहां हैं, आखिर वो कैसे रैलियां और रोड शो करेंगे? उन्हें पसीना निकलेगा, गर्मी लगेगी. सुबह उठना भी पड़ेगा. ये सब कहां हो पाएगा उनसे. 

राजभर ने आगे कहा कि उनके लिए इन सबसे सबसे अच्छा काम यह है कि दोपहर में उठने के बाद एक ट्वीट कर देना. यही वो काम  जो अखिलेश यादव ने बिना नागा किए कर सकते हैं. 

मंत्री ने कहा कि अब वो बंगाल भी जा रहे हैं क्योंकि अब रैली तो करनी नहीं है. बढ़िया एसी की ठंडक में बैठकर ममता जी को ढांढस देंगे और गुजारिश करेंगे कि ममता जी पिछले चुनाव की तरह आप मेरे समर्थन में यूपी जरूर आना. 

बंगाल में ममता जी से मुलाकात के जरिए अखिलेश जी यूपी को संदेश देंगे कि सब ईवीएम की वजह से हो रहा है. अखिलेश यह सब अपने लिए कर रहे हैं ताकि 2027 में जब वे हारे तो ईवीएम पर ठीकरा फोड़ सकें. लेकिन शहजादों को याद रखना चाहिए कि अब जनता सिंहासन पर विराजमान है. जहां भी सिंहासन खाली नहीं हो रहा, जनता ने नारा दे दिया है कि सिंहासन खाली करो कि जनता आती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement