यूनिवर्सिटी में नमाज पढ़ने पर एक्शन, मुस्लिम छात्रों के सपोर्ट में उतरे हिंदू छात्र, नोटिस-बैन के खिलाफ खोला मोर्चा

यूपी में लखनऊ विश्वविद्यालय में बनी लाल बारादरी को लेकर विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है. लाल बारादरी के दरवाजे बंद किए जाने के विरोध में आज छात्र संगठनों ने प्रदर्शन का ऐलान किया है. लखनऊ में परिवर्तन चौराहा से प्रदर्शन शुरू होगा, जो जिलाधिकारी कार्यालय तक जाएगा.

Advertisement
लखनऊ यूनिवर्सिटी में बढ़ा दी गई है सुरक्षा व्यवस्था. (Photo: Screengrab) लखनऊ यूनिवर्सिटी में बढ़ा दी गई है सुरक्षा व्यवस्था. (Photo: Screengrab)

समर्थ श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 26 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:57 PM IST

लखनऊ विश्वविद्यालय में लाल बारादरी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. परिसर में नमाज पढ़ने पर नोटिस और लाल बारादरी के दरवाजे बंद किए जाने के फैसले के खिलाफ छात्र संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है. आज परिवर्तन चौराहा से जिलाधिकारी कार्यालय तक प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा, वहीं पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ भी जोरदार विरोध की तैयारी है. परिसर में बढ़ते तनाव को देखते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.

Advertisement

इस मामले को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी विरोध प्रदर्शन किया. लाल बारादरी में नमाज को लेकर जारी नोटिस के खिलाफ संगठन के सदस्यों ने विश्वविद्यालय परिसर के बाहर प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया. परिसर के अंदर और बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है.

दरअसल, हाल ही में लाल बारादरी परिसर में नमाज पढ़ने वाले कुछ छात्रों को विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किया गया था. इसके साथ ही पुलिस ने भी शांति भंग और सौहार्द बिगड़ने की आशंका को लेकर कार्रवाई की है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने कैंपस में इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगा दी है, जिसके बाद छात्र संगठनों में नाराजगी बढ़ गई है.

यह भी पढ़ें: लखनऊ यूनिवर्सिटी: लाल बारादरी में नमाज पढ़ने पर 13 छात्रों को पुलिस का नोटिस, भरना होगा 50-50 हजार का मुचलका

Advertisement

छात्र संगठनों का कहना है कि लाल बारादरी के दरवाजे बंद करना और छात्रों पर कार्रवाई करना अनुचित है. इसी के विरोध में विभिन्न संगठन एकजुट होकर प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शन के दौरान पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी.

परिवर्तन चौराहे से मार्च निकालते हुए डीएम ऑफिस तक पहुंचेंगे छात्र

प्रदर्शनकारी छात्र परिवर्तन चौराहा से मार्च निकालते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचेंगे और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे. छात्रों की मुख्य मांग है कि लाल बारादरी को फिर से खोला जाए और नोटिस वापस लिए जाएं. मामले को लेकर प्रशासन भी सतर्क है और प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है.

---- समाप्त ----
(एजेंसी के इनपुट के साथ)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement