कानपुर में रेलवे टेक्नीशियन ने की आत्महत्या, कमरे से मिला सुसाइड नोट

कानपुर के गोविंद नगर इलाके में 28 साल के रेलवे टेक्नीशियन नेहा कुमारी का शव किराए के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला. मौके से एक डायरी बरामद हुई है, जिसमें सुसाइड नोट लिखा मिला है. हालांकि आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं. परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग की है. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
कानपुर में युवती ने दी जान. (Photo: Representational) कानपुर में युवती ने दी जान. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • कानपुर,
  • 06 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:04 PM IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 28 साल के रेलवे टेक्नीशियन का शव उसके किराए के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला. पुलिस ने मौके से एक डायरी बरामद की है, जिसमें सुसाइड नोट लिखा मिला है. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक मृतका की पहचान नेहा कुमारी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली थी. वह रेलवे के फजलगंज वर्कशॉप में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थी. नेहा कानपुर के गोविंद नगर इलाके में अपनी सहकर्मी और रूममेट सोनल के साथ किराए के मकान में रहती थी, जो स्वयं भी रेलवे में टेक्नीशियन है.

कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला, पुलिस ने तोड़कर बरामद किया शव

पुलिस के अनुसार यह घटना गुरुवार शाम उस समय सामने आई जब सोनल काम से वापस अपने कमरे पर पहुंची. उसने देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है. कई बार दरवाजा खटखटाने और फोन करने के बावजूद जब कोई जवाब नहीं मिला तो उसे शक हुआ. इसके बाद उसने पुलिस और नेहा के परिजनों को इसकी सूचना दी.

Advertisement

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया. अंदर का दृश्य देखकर सभी हैरान रह गए. नेहा का शव कमरे के सीलिंग फैन से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ मिला. पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने कमरे की तलाशी के दौरान एक डायरी बरामद की, जिसमें कथित तौर पर सुसाइड नोट लिखा मिला.

डायरी में नेहा ने लिखा था, 'मम्मी-पापा मुझे माफ कर दीजिए, मैं अपनी जिंदगी खत्म करने जा रही हूं.' हालांकि इस नोट में आत्महत्या के पीछे की वजह का स्पष्ट उल्लेख नहीं मिला है.

हाल ही में हुई थी सगाई, परिवार ने घटना को बताया संदिग्ध

गोविंद नगर थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि डायरी में कुछ पंक्तियां लिखी मिली हैं, लेकिन आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. मामले की जांच की जा रही है.

पुलिस के मुताबिक नेहा हाल ही में होली मनाने के लिए अपने घर मुजफ्फरपुर गई थी और गुरुवार को ही वापस कानपुर लौटी थी. परिजनों के अनुसार 26 फरवरी को उसकी सगाई भी हुई थी. नेहा के भाई चंदन, जो आगरा मेट्रो में काम करते हैं, उन्होंने इस घटना को संदिग्ध बताया है और मामले की गहन जांच की मांग की है. परिवार का कहना है कि नेहा हमेशा खुशमिजाज और अपने काम के प्रति समर्पित थी. उन्हें कभी ऐसा नहीं लगा कि वह किसी तनाव में है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच जारी है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement