शादी के लिए बना फर्जी नायब तहसीलदार, शक होने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

कानपुर देहात में एक फर्जी नायब तहसीलदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गए युवक की पहचान रोहित मिश्रा निवासी फतेहपुर के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि रोहित की शादी की बातचीत चल रही है. रोहित ने लड़की वालों को खुद को नायब तहसीलदार बता रखा है.

Advertisement
पुलिस ने फर्जी नायब तहसीलदार रोहित मिश्रा को पकड़ा पुलिस ने फर्जी नायब तहसीलदार रोहित मिश्रा को पकड़ा

सूरज सिंह

  • कानपुर देहात ,
  • 05 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 10:29 PM IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में एक फर्जी नायब तहसीलदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि आरोपी फर्जी नायब तहसीलदार बनकर कई दिनों से जिले में घूम रहा था. वह खुद को PCS 2022 का पास आउट अधिकारी बता रहा था और तहसील में ज्वाइनिंग करने पहुंच गया. अधिकारीयों को जब उस पर शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी गई. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू की. 

Advertisement

पकड़े गए युवक की पहचान रोहित मिश्रा निवासी फतेहपुर के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि रोहित की शादी की बातचीत चल रही है. रोहित ने लड़की वालों को खुद नायब तहसीलदार बता रखा है. इतना ही नहीं वह कानपुर देहात कलेक्ट्रेट ज्वाइन करने पहुंच गया. वहां कर्मियों से बताया कि डीएम से मुलाकात करनी है उसकी तैनाती भोगनीपुर तहसील में हुई है. जब डीएम से मुलाकात नहीं हुई तो शाम को वह माती सर्किट हाउस पहुंच गया. 

पकड़ा गया फर्जी नायब तहसीलदार

अधिकारियों ने जब उससे पूछताछ कर उसका नियुक्ति पत्र मांगा तो वह दिखाने के लिए आनाकानी करने लगा. पुलिस ने आरोपी  रोहित मिश्रा ऊर्फ रोहित कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. रोहित ने बताया उसने इलाहाबाद में रहकर पढ़ाई की. 

Advertisement

पुलिस मामले की जांच में जुटी

वहीं इस मामले पर कानपुर देहात के एडिशनल एसपी राजेश कुमार पांडे ने बताया कि 4 जनवरी को माती मुख्यालय में एक रोहित मिश्रा नाम का युवक पहुंचा. उसने खुद को 2022 पास का नायब तहसीलदार बताया. जांच के दौरान पाया गया वह गलत जानकारी दे रहा था. आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जा रही है. कानून के हिसाब से ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »