भतीजी से प्यार पड़ा भारी, चाचाओं ने युवक को उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के बागपत में युवक शहजान की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार शहजान का एक युवती से प्रेम संबंध था और वह उससे मिलने पहुंचा था. इसी दौरान युवती के चाचाओं ने उसे पकड़ लिया, फिर उसकी हत्या कर दी.

Advertisement
युवक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी. (Photo: Screengrabs) युवक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी. (Photo: Screengrabs)

मनुदेव उपाध्याय

  • बागपत,
  • 10 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:03 AM IST

उत्तर प्रदेश के बागपत में शहजान हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है. पुलिस के मुताबिक प्रेम-प्रसंग में हत्या को प्रेमिका के चाचाओं ने अंजाम दिया था. शहजान को पहले लाठी-डंडों से पीटा गया, फिर गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया गया. इतना ही नहीं हत्या के बाद शव को रेहड़े में लादकर आधी रात को सुनसान प्लॉट में फेंक दिया गया, ताकि किसी को शक न हो. लेकिन कैमरे में कैद हुई एक तस्वीर ने पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया.

Advertisement

दरअसल, यह वारदात कोतवाली बागपत क्षेत्र की एकता कॉलोनी की है. यहां मंगलवार सुबह के समय एक खाली प्लॉट में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया था. मृतक के हाथ बंधे हुए थे और गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ था. पुलिस ने शव की शिनाख्त कस्बा बागपत निवासी शहजान के रूप में की, जो फास्ट फूड का काम करता था. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. इसी दौरान एक CCTV फुटेज हाथ लगी, जिसमें तीन युवक रेहड़े में शव ले जाते हुए दिखाई दिए. फुटेज के आधार पर पुलिस ने शाहरुख, फरमान और इमरान को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

हत्या के बाद खाली प्लॉट में फेंका था शव
आरोपियों ने बताया कि शहजान का उनकी भतीजी से प्रेम संबंध थे. घटना वाली रात शहजान युवती से मिलने पहुंचा था. इसी दौरान युवती के चाचा ने उसे देख लिया. इसके बाद परिवार के लोगों ने पहले उसकी जमकर पिटाई की और फिर गला दबाकर हत्या कर दी. वारदात को छिपाने के लिए शव को रेहड़े में डालकर एक खाली प्लॉट में फेंक दिया गया. पुलिस अधिकारियों के अनुसार CCTV फुटेज और पूछताछ के आधार पर मामले का तेजी से खुलासा किया गया. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है.

Advertisement

बागपत एसपी, सूरज राय ने बताया कि खाली प्लॉट में एक शव मिला था. जिसकी शिनाख्त की कराई गई. तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है. तीनों युवकों ने युवती से प्रेम संबंध के चलते हत्याकांड को अंजाम दिया था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »