उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला. साथ ही प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य विवाद को लेकर भी सवाल खड़ा किया. उन्होंने कहा कि शंकराचार्य का अपमान जिस किसी ने किया है, वह नकली सनातनी है. जिनके पास अपना योगी का सर्टिफिकेट नहीं है, वह हमारे पूजनीय सम्मानित ऊंचे स्थान पर बैठने वाले का सर्टिफिकेट मांग रहे हैं.
डोनाल्ट ट्रंप के एयरक्राफ्ट गिरने के दावे पर भी उठाया सवाल
अखिलेश यादव यहीं नहीं रुके, उन्होंने मुख्यमंत्री योगी का नाम लिए बिना कहा कि जब वह खुद फंसते नजर आए तो बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान और कानून का सहारा लिया. अखिलेश यादव ने पूजनीय शंकराचार्य का धन्यवाद देते हुए कहा कि जो बात हम नहीं कह सके थे, उन्होंने कह दिया. यूपी में क्राइम आगे बढ़ गया है. किसान की आय दुगनी करनी थी लेकिन किसी भी फसल की कीमत नहीं दे पा रहे.
यह भी पढ़ें: 'मुख्यमंत्री जी उपद्रवी थे, उनपर 2017 से पहले केस दर्ज...', अखिलेश यादव का CM योगी आदित्यनाथ पर पलटवार
इस दौरान अखिलेश ने अमेरिका के राष्ट्रपति का धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने यह कहा इतने एयरक्राफ्ट गिर गए? लेकिन सरकार की हिम्मत नहीं है मना करने की. टैरिफ लगा तो उनकी हिम्मत नहीं हुई. अब पूरा बाजार उनके लिए खोल दिया. डील से मुंह सील हुआ है, ऐसे में यह डील से ढील दे दी बाजार खोलने के लिए.
गोरखपुर में चली गई 19 लोगों के आंखों की रोशनी
यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि एम्स मेडिकल कॉलेज के बगल से आ रहा हूं. वहां लोगों का इलाज नहीं हो पा रहा है. गोरखपुर में जहां गोरखधंधा चलता है, वहां पर भी एम्स और मेडिकल कॉलेज हैं लेकिन 19 लोगों की आंख की रोशनी चली गई. बीजेपी सरकार 10 साल से जनता को घुमा रही है. मिलेट्स खाने का सरकार ने बहुत प्रचार किया कि आप जौ खाएं, बाजरा और मक्का खाएं. जिसका प्रचार अमेरिका ने सुन लिया. ऐसे में अमेरिका को लगा कि उनको मिलेट्स की बहुत जरूरत है और वह भी आएंगे.
अखिलेश यादव ने कहा कि भारत के लोग इसलिए घबराए हुए हैं कि अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति का अपहरण कर लिया. एपस्टीन फाइल तो आज आई है. अब हम आपको सावधान इसलिए रहना पड़ेगा. क्योंकि कभी व्हाट्सएप फाइल, फेसबुक फाइल्स, इंस्टाग्राम फाइल्स आ गई तो क्या होगा? ऐसे में जनता इन्हें हटाए. क्योंकि ये विकास और मुस्लिम विरोधी सरकार है.
नीतेश श्रीवास्तव