आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से जा घुसी. इस भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाके के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.
पुलिस ने बताया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे थाना फतेहाबाद क्षेत्र के अंतर्गत भीषण सड़क हादसे की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि एक कार पीछे से कंटेनर में घुस गई और बुरी तरह फंस गई है. इस हादसे में दो सगे भाई समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि बिहार के रहने वाले कार सवार राजस्थान में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. पुलिस का बताया दर्दनाक हादसे के कारणों को लेकर आशंका जताई जा रही है कि कार चला रहे ड्राइवर को अचानक नींद की झपकी आ गई होगी. रफ्तार तेज होने के कारण ड्राइवर का वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और कार सीधे कंटेनर ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई.
चश्मदीद ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला आधा हिस्सा कंटेनर के पिछले हिस्से में समा गया. मौके पर पुलिस, यूपीडा (UP Expressways Industrial Development Authority) और एंबुलेंस टीम पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को बाहर निकाला. तीन शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि पांच घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद सीएचसी फतेहाबाद रेफर किया गया है. घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
aajtak.in