आगरा में धर्मांतरण गैंग पर सख्त एक्शन, चार नई गिरफ्तारी के बाद आंकड़ा 18 तक पहुंचा

आगरा में अवैध धर्मांतरण गैंग के खिलाफ पुलिस और यूपी एटीएस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अब तक 18 गिरफ्तारी हो चुकी हैं. आरोपियों पर लोगों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने और नेटवर्क चलाने का आरोप है. मामले में आगे की जांच जारी है.

Advertisement
धर्मांतरण गैंग के चार आरोपी गिरफ्तार (Photo: ITG) धर्मांतरण गैंग के चार आरोपी गिरफ्तार (Photo: ITG)

नितिन उपाध्याय

  • आगरा ,
  • 01 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:09 PM IST

आगरा में अवैध धर्मांतरण गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कमिश्नरेट पुलिस और यूपी एटीएस की संयुक्त टीम ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई के बाद अब तक इस मामले में कुल 18 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है.

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में तलमीज उर्फ रहमान, परवेज अख्तर, जतिन कपूर और मौलाना हसन शामिल हैं. इनमें से तलमीज, परवेज और जतिन दिल्ली के रहने वाले हैं, जबकि हसन मोहम्मद राजस्थान का निवासी बताया गया है.

Advertisement

अलग-अलग भूमिकाओं में काम करता था पूरा गैंग

जांच में सामने आया है कि तलमीज़ उर्फ रहमान लोगों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित करता था. वहीं मौलाना हसन धर्म परिवर्तन के बाद निकाहनामा तैयार करने और उसे प्रमाणित करने का काम करता था. परवेज अख्तर की भूमिका लड़कियों को दिल्ली में ठहराने और उनके लिए लॉजिंग की व्यवस्था करने की थी.

इसके अलावा जतिन कपूर सोशल मीडिया के जरिए लोगों का ब्रेनवॉश कर उन्हें धर्मांतरण के लिए तैयार करता था. पुलिस के मुताबिक, इस पूरे नेटवर्क को विदेश में बैठा एक आरोपी दाऊद संचालित कर रहा था. वही इस गिरोह को फंडिंग भी करता था. कार्रवाई के दौरान उसकी संपत्ति भी कुर्क की गई है.

विदेश से हो रही थी फंडिंग, आरोपी दाऊद की संपत्ति कुर्क

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह एक संगठित गिरोह है, जो अलग-अलग भूमिकाओं के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाता था. फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है. इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले को गंभीरता से लेकर जांच में जुटी हुई हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement