गाना, चैलेंज और धमकी… TMC की हार के बाद इन नेताओं की चर्चा?

पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद सियासी माहौल भले बदल गया हो, लेकिन सोशल मीडिया पर अब उन चेहरों की चर्चा तेज है, जिन्होंने चुनाव के दौरान बड़े-बड़े दावे और विवादित बयान दिए थे. सायनी घोष का वायरल गाना, अभिषेक बनर्जी की चुनौती और रिजु दत्ता की धमकी तीनों अब फिर सुर्खियों में हैं.

Advertisement
चुनावी जोश में दिए गए बयान वक्त बदलते ही बूमरैंग बन जाते हैं (Photo:ITG) चुनावी जोश में दिए गए बयान वक्त बदलते ही बूमरैंग बन जाते हैं (Photo:ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:19 PM IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद सियासी हलचल सिर्फ जीत-हार तक सीमित नहीं रही है, बल्कि उन चेहरों पर भी फोकस आ गया है, जिनके बयान और गतिविधियां चुनाव के दौरान खूब वायरल हुई थीं. अब जब नतीजे सामने आ चुके हैं, वही पुराने वीडियो और बयान फिर से सोशल मीडिया पर तैर रहे हैं और चर्चा का केंद्र बन गए हैं.

Advertisement

सबसे पहले बात सायनी घोष की, जिनका चुनावी प्रचार के दौरान गाया गया गाना काफी वायरल हुआ था.सबसे पहले बात सायनी घोष की, जिनका चुनावी कैंपेन के दौरान गाया गया गाना काफी वायरल हुआ था. उस समय यह समर्थकों के बीच जोश भरने वाला माना गया, लेकिन नतीजों के बाद वही क्लिप्स मीम्स में बदल गए हैं और यूजर्स अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

टीएमसी सांसद ने नतीजे आने के बाद कहा कि अब यहां से आगे की लड़ाई और भी अधिक तेज और जोरदार होने वाली है। अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस, बंगाल और पूरे देश की माँ, माटी और मानुष के अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए अपनी यह नेक लड़ाई जारी रखेगी. जॉय बांग्ला, जय हिंद!

देखें वायरल वीडियो

 


इसके बाद नाम आता है अभिषेक बनर्जी का, जिन्होंने चुनाव से पहले कई बड़े दावे किए थे और विपक्ष को खुली चुनौती दी थी. उन्होंने अपने “डायमंड हार्बर मॉडल” का जिक्र करते हुए कहा था कि इसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता और विरोधियों को कड़ी चुनौती दी थी. उनके बयान में “बांग्ला विरोधी ताकतों” पर भी तीखा हमला था. अब चुनाव नतीजों के बाद उनके यही बयान सोशल मीडिया पर दोबारा वायरल हो रहे हैं और लोग उन दावों की तुलना मौजूदा हालात से कर रहे हैं.

Advertisement

तीसरा नाम है रिजु दत्ता का, जो अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. चुनाव के दौरान उन्होंने अजय पाल शर्मा को लेकर तीखी टिप्पणी की थी और कहा था कि उन्हें घसीटकर यूपी से बंगाल लाएंगे और 4 तारीख के बाद कोई नहीं बचा पाएगा. उस वक्त यह बयान काफी चर्चा में रहा था, लेकिन अब हार के बाद यही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर यूजर्स सवाल उठा रहे हैं-अब क्या होगा रिजु दत्ता का? और इसे सत्ता के अहंकार से जोड़कर देखा जा रहा है.

 

इन तीनों के अलावा भी कई ऐसे कार्यकर्ता और समर्थक हैं, जिन्होंने चुनाव से पहले बड़े-बड़े दावे किए थे और अब नतीजों के बाद ट्रोलिंग का सामना कर रहे हैं. यूजर्स पुराने वीडियो निकालकर लगातार पूछ रहे हैं-अब क्या कहेंगे?

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »