'मैं तुम्हारे लिए पागल हूं', 16 साल के स्टूडेंट को महिला टीचर ने भेजे 19 हजार मैसेज

स्कूल की एक महिला टीचर ने 16 साल के छात्र के प्यार में इस कदर डूबी कि 3 महीने में 19 हजार मैसेज भेज दिए. इस खुलासे के बाद हड़कंप मच गया. दोनों के बीच इस दौरान सैकड़ों बार कॉल पर भी बातें हुई थी.

Advertisement
प्यार में पागल टीचर ने स्टूडेंट को भेज दिए 19 हजार मैसेज (Photo - Pexels) प्यार में पागल टीचर ने स्टूडेंट को भेज दिए 19 हजार मैसेज (Photo - Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:30 PM IST

55 साल की एक महिला टीचर पर अपने 16 साल के छात्र के साथ कथित तौर पर अनुचित संबंध बनाने का आरोप लगा है. मामले ने तब तूल पकड़ लिया जब जांच में सामने आया कि महिला ने महज तीन महीनों के भीतर छात्र को 19 हजार से ज्यादा मैसेज भेजे थे. इतना ही नहीं, दोनों के बीच करीब 600 फोन कॉल्स भी हुई थीं.

Advertisement

द सन की  रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी महिला की पहचान अमांडा कैट्ज के रूप में हुई है. वह एक स्कूल में टीचर और एडमिन असिस्टेंट के तौर पर काम करती थीं. पुलिस के अनुसार, दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच महिला और छात्र के बीच लगातार बातचीत होती रही.

मामले का खुलासा तब हुआ जब छात्र की मां को महिला और किशोर के बीच हुए मैसेजों की जानकारी मिली. बताया जाता है कि एक पारिवारिक यात्रा के दौरान कुछ ऐसे संदेश सामने आए, जिनके बाद पूरे मामले की जांच शुरू हुई.

स्टूडेंट को किए थे सैकड़ों इमोशनल और रोमांटिक मैसेज
जांच में पुलिस को दोनों के बीच हजारों टेक्स्ट मैसेज और सैकड़ों कॉल्स के रिकॉर्ड मिले. अदालत में पेश दस्तावेजों के अनुसार, कई संदेशों में महिला ने छात्र के प्रति अपने गहरे लगाव का जिक्र किया था. एक संदेश में उसने कथित तौर पर लिखा,मैं तुम्हारे बारे में सोचना बंद नहीं कर पा रही हूं. वहीं दूसरे संदेश में उसने कहा कि मैं तुम्हारे लिए पागल हूं.

Advertisement

दस्तावेजों के मुताबिक, दोनों के बीच हुई बातचीत में उनके रिश्ते, भविष्य की योजनाओं और इस संबंध को दूसरों से छिपाकर रखने जैसी बातें भी शामिल थीं. पुलिस का दावा है कि महिला ने छात्र से कई बार अपने इमोशनल अटैचमेंट का इजहार किया था.

यह भी पढ़ें: कैसे करनी है महिलाओं से दरिंदगी? सामने आई वो किताब, जिसमें ISIS ने लिखे थे टिप्स

जांचकर्ताओं के अनुसार, छात्र ने बताया कि महिला ने उसे कुछ उपहार भी दिए थे. इनमें एक पॉकेट नाइफ और  गेमिंग डिवाइस शामिल थी, जिसे वह अपने भाई-बहनों के साथ शेयर कर सके.

लड़के को परिवार से दूर ले जाना चाहती थी महिला
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि महिला ने छात्र को उसके परिवार से दूर जाकर उसके साथ नई जिंदगी शुरू करने का सुझाव दिया था. हालांकि बाद में जब छात्र ने उससे दूरी बना ली, तो महिला ने कथित तौर पर कई इमोशनल मैसेज भेजे और अपना दिल टूटने की बात कही.

यह भी पढ़ें: शादी में दुल्हन ने पहन ली पूरी ट्र्रांसपेरेंट ड्रेस, लोग बोले रहे- ऐसा कौन करता है भई?

मामला सामने आने के बाद अमांडा कैट्ज ने 30 अप्रैल को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. पुलिस ने जांच पूरी होने के बाद 2 जून को उन्हें गिरफ्तार कर लिया. बाद में 25 हजार डॉलर के बॉन्ड पर उन्हें रिहा कर दिया गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: अश्लील कंटेंट बनाती थे ये महिला अफसर, सस्पेंड होने के बाद अब इस वजह से पकड़ी गई!

फिलहाल मामले की जांच जारी है. अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध सबूतों और गवाहियों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि इसमें एक स्कूल कर्मचारी और नाबालिग छात्र के बीच कथित संबंधों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »