भारत घूमने आई एक इटैलियन ट्रैवल व्लॉगर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वजह बनी भारतीयों की मेहमाननवाजी, जिसने विदेशी पर्यटकों को भी हैरान कर दिया.
इटली की ट्रैवल व्लॉगर मिरेला क्रिस्टिना मुरारियू सफारी ट्रिप पर थीं, तभी रास्ते में उनकी मुलाकात एक शादी की कार से हुई. सफेद रंग की कार फूलों और रिबन से सजी हुई थी और किसी भारतीय शादी का हिस्सा लग रही थी.
वीडियो में दिखता है कि कुछ देर बाद वह कार सफारी जीप के पास आकर रुकती है. तभी दूल्हा खुद कार की खिड़की से बाहर झुककर विदेशी पर्यटकों को शादी का कार्ड थमा देता है और कहता है कि जरूर आइए, कार्ड में लोकेशन मिल जाएगी.
यह अचानक मिला न्योता देखकर व्लॉगर और उनके साथी हंसने लगे और काफी हैरान भी दिखे. मिरेला ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि कभी-कभी सिर्फ एक हॉर्न पूरे दिन की प्लानिंग बदल देता है.
देखें वायरल वीडियो
उन्होंने बताया कि पहले उनकी कार ने शादी वाली कार को ओवरटेक किया था, लेकिन कुछ किलोमीटर बाद वही कार उनके पास आकर रुकी और दूल्हे ने मुस्कुराते हुए शादी का न्योता दे दिया.
मिरेला ने इस अनुभव को भारतीय मेहमाननवाजी का सबसे प्यारा उदाहरण बताया. उन्होंने लिखा कि भारत सिर्फ घूमने की जगह नहीं, बल्कि महसूस करने वाली जगह है.
सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. कई यूजर्स ने मजाक में लिखा कि ऐसा सिर्फ भारत में ही हो सकता है, जहां सड़क पर चलते-चलते किसी अनजान इंसान की शादी का कार्ड मिल जाए.. वहीं कुछ लोगों ने इसे भारतीय संस्कृति और अपनापन की खूबसूरत मिसाल बताया.
aajtak.in