कबाड़ से कपड़े बनाकर रील बनाता है ये शख्स, इतने व्यूज कि Insta ने भी किया मैसेज!

सोशल मीडिया पर इन दिनों फैशन फिट चेक का ट्रेंड काफी बढ़ गया है. ऐसे में इथियोपिया के एक लड़के ने भी ऐसे वीडियो बनाना शुरू किया. देखते ही देखते उसके लाखों फॉलोअर्स बन गए और उसके एक-एक वीडियों को करोड़ों बार देखा जा रहा है. ऐसे में जानते हैं कि आखिर इसके वीडियो में ऐसा क्या खास है.

Advertisement
कबाड़ को हाई फैशन डिजाइनर कॉस्ट्यूम में बदल देता है ये लड़का (Photo - Instagram/@kaluputics) कबाड़ को हाई फैशन डिजाइनर कॉस्ट्यूम में बदल देता है ये लड़का (Photo - Instagram/@kaluputics)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:43 PM IST

इन दिनों इंटरनेट पर एक लड़का धूम मचा रहा है. उसके एक-एक वीडियो पर करोड़ों व्यूज आ रहे हैं. वह सिर्फ 'फैशन फिट चेक' वीडियो बनाता है. इसमें वह बेकार चीजों को फैशनेबल आउटफीट्स के रूप डिजाइन कर देता है. कुछ ही महीनों में उसके करीबन 2 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके हैं. अपने वीडियो से भी ज्यादा यह लड़का इस बात के लिए चर्चा में है कि खुद उसे इंस्टाग्राम ने अपने अकाउंट पर फीचर करने का मैसेज भेजा है.     

Advertisement

 मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  इथियोपिया के अदीस अबाबा का रहने वाला लड़का सोशल मीडिया पर अभी सबसे चर्चित फैशन क्रिएटर बना हुआ है. इंस्टाग्राम ने खुद इसे अपने अकाउंट पर फीचर करने के लिए मैसेज भेजा है. इंस्टाग्राम पर इसका @kaluputics नाम से अकाउंट है. 

यह टीनएजर फैशन क्रिएटर बेकार चीजों को हाई-फैशन रनवे लुक्स में बदल देता है. प्लास्टिक बैग, टायर और कार्डबोर्ड जैसी रोजमर्रा की चीजों को दोबारा इस्तेमाल करने लायक बनाकर यह उन्हें अनोखे और आधुनिक डिजाइन के आउटफिट्स में बदल देने की वजह से वायरल हो रहा है. उसने सिर्फ 21 वीडियो की मदद से, महज एक महीने में करीबन 19 लाख फॉलोअर्स बना लिए हैं. इनमें से कुछ वीडियो को तो करोड़ों बार देखा गया है.

इंटरनेट पर 2026 में सबसे तेजी से उभरने वाले क्रिएटर्स में से एक बन गया है. इसके 'फैशन फिट चेक' वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं. वह एक ऐसी दीवार के सामने वीडियो बनाता है जो पुराने और बेकार जूतों, बैगों और फैशन के सामान से ढकी होती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: माइनस 80 डिग्री पर बनती है ये कॉफी, इतनी ठंडी कि चिमटे से उठाना पड़ता है कप!

वह आम तौर पर एक 'बैलेंस बोर्ड' पर खड़ा होता है. जैसे ही बोर्ड उसके वजन से अपना रुख बदलता है, वह अपने लुक को दिखाने के लिए घूम जाता है. फिर वह बेकार और कबाड़ की चीजों से बने हाई फैशन लुक वाले खुद से डिजाइन कॉस्ट्युम में नजर आता है, जो काफी अनोखा और आकर्षक होता है.  हर वीडियो की शुरुआत किसी एक चीज के 'क्लोज-अप' से होती है, जिसके बाद पूरा कॉस्ट्यूम दिखाया जाता है.

यह भी पढ़ें: 2BHK का 80 हजार किराया... फिर भी महिला खुश, हैरान कर देगी मुंबई की ये हालत

@kaluputics के फीट चेक वीडियो की देखा-देखी अन्य लोग भी ऐसे ही वीडियो बनाते दिखाई दे रहे हैं. उसकी नकल करके बनाए गए काफी वीडियो वायरल हो रहे हैं. इन सबके बीच चर्चा बस इथियोपिया के इस फैशन क्रिएटर की हो रही है. जब से इंस्टाग्राम ने इसके वीडियो पर कमेंट किया है और सीधे मैसेज (DM) करने को कहा है. तब से इसकी और ज्यादा चर्चा हो रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement