नोंचे बाल, गिरा-गिराकर मारा... दिल्ली मेट्रो में फिर भिड़ी महिलाएं, तमाशा देखती रही पब्लिक

राजधानी की लाखों यात्रियों की लाइफलाइन मानी जाने वाली दिल्ली मेट्रो एक बार फिर जबरदस्त हंगामे का गवाह बनी. ताजा मामला ऐसा है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.

Advertisement
दिल्ली मेट्रो में एक बार फिर झगड़े का वीडियो वायरल हो रहा है (Photo:X/@GharKaklesh) दिल्ली मेट्रो में एक बार फिर झगड़े का वीडियो वायरल हो रहा है (Photo:X/@GharKaklesh)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:47 AM IST

दिल्ली मेट्रो में यात्रियों के बीच झगड़े की घटनाएं नई नहीं हैं. इस बार जो वीडियो सामने आया है, उसने फिर से सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. वीडियो में दो महिलाएं सीट को लेकर इस कदर भिड़ गईं कि मेट्रो का डिब्बा कुछ देर के लिए अखाड़ा बन गया. दोनों महिलाएं जोर-जोर से चीखती-चिल्लाती दिखीं, और कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं था.

Advertisement

सीट को लेकर बढ़ी बहस, मेट्रो में लग गई भीड़

वीडियो में साफ दिखता है कि दो महिलाएं मेट्रो की सीट के पास खड़ी होकर एक-दूसरे पर गुस्सा उतार रही हैं. शुरुआत में मामूली कहासुनी होती है, लेकिन कुछ ही सेकंड में आवाजें इतनी तेज हो जाती हैं कि पूरा कोच मुड़कर देखने लगता है.दोनों महिलाएं एक-दूसरे को धक्का देते हुए तीखी बहस करती हैं, मानो किसी छोटी-सी जगह पर कुश्ती चल रही हो.

चौंकाने वाली बात यह है कि आसपास मौजूद यात्री झगड़ा रोकने की कोशिश तक नहीं करते. सभी लोग मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने में जुटे रहते हैं, जबकि महिलाएं लगातार एक-दूसरे पर चिल्लाती रहती हैं.

'मेट्रो में कुछ भी हो सकता है'

वीडियो वायरल होने के बाद लोग फिर यह सवाल पूछ रहे हैं कि दिल्ली मेट्रो में आखिर यह सिलसिला कब थमेगा. आए दिन कोई न कोई वीडियो सीट को लेकर होने वाली बहस का ही होता है.कभी पुरुष भिड़ जाते हैं, कभी महिलाएं, और कभी-कभी तो लोग गलत हरकतें करके खुद ही वायरल होने की कोशिश करते दिखते हैं.

Advertisement

देखें वायरल वीडियो

 

इस ताजा मामले में भी दावा किया जा रहा है कि झगड़े की जड़ वही पुरानी वजह है-सीट. दोनों महिलाएं सीट को लेकर समझौता करने को तैयार नहीं थीं, और बहस इतनी बढ़ गई कि बाकी यात्रियों को भी असुविधा होने लगी.

'कौन सही, कौन गलत?'

वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है. कुछ लोग महिलाओं को गलत ठहरा रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि ऐसी स्थिति में मेट्रो स्टाफ को दखल देना चाहिए.

कई यूजर्स यह भी तंज कसते दिखे कि दिल्ली मेट्रो में यात्रा करना अब 'मनोरंजन' जैसा हो गया है, क्योंकि हर कुछ दिनों बाद कोई नया झगड़ा सामने आ ही जाता है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement