Advertisement

ट्रेंडिंग

खंडहर, मलबा और तबाही… ईरान की मिसाइलों से इजरायल को कितना नुकसान?

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 11 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:18 PM IST
  • 1/8


ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल की संयुक्त कार्रवाई को अब 12 दिन हो चुके हैं. मिडिल ईस्ट का माहौल बेहद तनावपूर्ण बना हुआ है. इस जंग में इजरायल में भी तबाही की कई तस्वीरें और रिपोर्ट सामने आई हैं. यह तस्वीर 10 मार्च की बताई जा रही है.इसमें ईरान की एक मिसाइल इजरायल की राजधानी तेल अवीव की ओर बढ़ती हुई नजर आ रही है
(Photo:Reuters)

  • 2/8

अधिकांश अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार अब तक कम से कम 13 से 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें अधिकतर आम नागरिक बताए जा रहे हैं. सबसे बड़ा हमला 1 मार्च को Beit Shemesh शहर में हुआ, जहां एक आवासीय इलाके और सिनागॉग के पास मिसाइल गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई थी.ये तस्वीर तेल अवीव की है.भूमिगत रेलवे स्टेशन में शरण लिए हुए थे, जिसे बम शेल्टर के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है.
 

(Photo: AFP)

  • 3/8

इजरायल के तेल अवीव में एयरस्ट्राइक के बाद क्षतिग्रस्त इलाके का निरीक्षण करते इजरायली सुरक्षा बल. यह तस्वीर 8 मार्च 2026 की है.
(Photo:AP)

Advertisement
  • 4/8

इजरायल की मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम (जैसे आयरन डोम) की चर्चा होती रही है, लेकिन इस युद्ध में वहां भी महत्वपूर्ण नुकसान हुआ हैय कई इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं, सड़कों पर मलबा बिखरा है, और कुछ मिसाइलें शहरों तक पहुंचकर हिट हुई हैं जैसे तेल अवीव, हाइफा, जेरूसलम क्षेत्रों में. ये तस्वीर इजरायल की है, लोग शेल्टर होम में जा रहे हैं.

(Photo: Reuters)

  • 5/8

ईरान लगातार इजरायल पर जवाबी हमले कर रहा है जिसमें मिसाइल, ड्रोन और क्लस्टर बमों का इस्तेमाल हो रहा है. येरूशलम के पास हुए हमले में 500 किलो का बम गिरा जिससे नौ लोग मारे गए.

  • 6/8

रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान इजरायल पर लगातार मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है, जिसमें भारी संख्या में बैलिस्टिक मिसाइलें (कुछ क्लस्टर वारहेड वाली) शामिल हैं. कई शहरों में सायरन बजने के बाद लोग बंकरों में शरण लेते नजर आए.इजराइल के तेल अवीव में ईरान के साथ युद्ध में मारे गए अमेरिकी सैनिकों की याद में बनाए गए अस्थायी स्मारक को देखते लोग. यह तस्वीर 10 मार्च 2026 को ली गई.

(Photo:AP)

Advertisement
  • 7/8

इजरायल की एयर डिफेंस प्रणाली (आयरन डोम, एरो आदि) अधिकांश मिसाइलों को रोक रही है, लेकिन लगातार और बड़ी संख्या में हमलों से कुछ मिसाइलें सुरक्षा कवच भेदकर रिहायशी इलाकों तक पहुंच रही हैं, जिससे नुकसान हुआ है.ईरान के साथ युद्ध में मारे गए अमेरिकी सेना के जवानों की याद में बनाए गए अस्थायी स्मारक को देखते लोग, तस्वीर तेल अवीव की 10 मार्च की है. 

(Photo:AP)

  • 8/8

रिपोर्टों के मुताबिक ईरान की कई मिसाइलों में क्लस्टर मुनिशन का इस्तेमाल किया गया. इनसे छोटे-छोटे विस्फोटक बड़े इलाके में फैल जाते हैं, जिससे सड़कों पर मलबा बिखर गया है, कई घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और हजारों लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं. अब तक 3,000 से ज्यादा लोगों के विस्थापित होने की खबर है.

(Photo:AP)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement