India's Best Waterfalls: भीषण गर्मी में चाहिए ठंड का मजा! परिवार संग घूम आएं भारत के ये 6 खूबसूरत झरने!

तपती गर्मी के बाद मानसून का आना भारत को नया जीवन देता है. इस मौसम में देश के झरने अपने सबसे खूबसूरत और रौद्र रूप में होते हैं. अगर आप प्रकृति का असली जादू देखना चाहते हैं, तो दूधसागर, जोग फॉल्स और चित्रकोट समेत इन 6 अद्भुत झरनों की सैर जरूर करें.

Advertisement
बारिश में झरने किसी जन्नत से कम नहीं लगत हैं. (PHOTO:ITG/AI) बारिश में झरने किसी जन्नत से कम नहीं लगत हैं. (PHOTO:ITG/AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:17 AM IST

India's Best Monsoon Waterfalls: भारत में मानसून का आना किसी जादू से कम नहीं है. तपती गर्मी के बाद जब बारिश की बूंदें धरती पर गिरती हैं, तो सूखी पहाड़ियां हरी चादर ओढ़ लेती हैं और शांत पड़ी नदियां उग्र रूप में आ जाती हैं. इस मौसम में भारत के झरने अपने सबसे खूबसूरत और रौद्र रूप में होते हैं. 

भारत में कई ऐसे शानदार वॉटरफॉल हैं, जो बारिश के दिनों में और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आते हैं. अगर आप इस शानदार नजारे को अपनी आंखों से देखना चाहते हैं तो भारत के 6 अद्भुत झरने आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल होने चाहिए.

Advertisement

दूधसागर वॉटरफॉल, गोवा

गोवा और कर्नाटक की सीमा पर स्थित दूधसागर वॉटरफॉल भारत के सबसे मशहूर झरनों में गिना जाता है. करीब 310 मीटर ऊंचाई से गिरता सफेद पानी दूध की धारा जैसा दिखाई देता है, इसलिए इसे दूधसागर कहा जाता है. मानसून के समय यहां की हरियाली और तेज बहता झरना टूरिस्ट्स को मंत्रमुग्ध कर देता है. ट्रेकिंग और नेचर फोटोग्राफी के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है.

अथिराप्पिल्ली वॉटरफॉल, केरल

केरल का अथिराप्पिल्ली वॉटरफॉल अपनी जादुई खूबसूरती के लिए काफी मशहूर है. यही वजह है कि कई फिल्मों की शूटिंग यहां हो चुकी है, यहां के घने जंगलों के बीच बहता यह झरना मानसून में और भी बेहतरीन बन जाता है. यहां का शांत वातावरण और प्राकृतिक नजारे लोगों को शहर की भागदौड़ से दूर सुकून का एहसास कराते हैं.

Advertisement

जोग फॉल्स, कर्नाटक

कर्नाटक में स्थित जोग फॉल्स भारत के सबसे ऊंचे झरनों में शामिल है. शरावती नदी से बनने वाला यह वॉटरफॉल मानसून के दौरान अपने पूरे वेग में दिखाई देता है. बादलों से घिरी पहाड़ियां और पानी की तेज आवाज यहां आने वाले हर व्यक्ति को रोमांच से भर देती है.

चित्रकोट वॉटरफॉल, छत्तीसगढ़

चित्रकोट वॉटरफॉल मानसून में बेहद शानदार दिखाई देता है, जिसे ‘भारत का नियाग्रा’ भी कहते हैं. छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थित यह झरना इंद्रावती नदी पर बना है और बारिश के समय इसकी चौड़ाई काफी बढ़ जाती है. 

नोहकलिकाई फॉल्स, मेघालय

मेघालय का नोहकलिकाई फॉल्स भारत के सबसे ऊंचे प्लंज वॉटरफॉल में से एक माना जाता है. बादलों और हरी पहाड़ियों के बीच गिरता यह झरना किसी पोस्टकार्ड जैसा सुंदर दिखाई देता है. मानसून में यहां की प्राकृतिक खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है, जिससे यह जगह नेचर लवर्स के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन बन जाती है.

धुआंधार फॉल्स, मध्य प्रदेश

जबलपुर के पास स्थित धुआंधार फॉल्स नर्मदा नदी पर बना बेहद खूबसूरत झरना है. यहां गिरते पानी से उठने वाली धुंध इसे खास बनाती है, इसलिए इसका नाम धुआंधार पड़ा. मानसून के दौरान इसका नजारा और भी मंत्रमुग्ध कर देने वाला हो जाता है. संगमरमर की चट्टानों के बीच बहता यह झरना यहां आने वाले लोगों को शानदार एक्सपीरिंयस देता है.

Advertisement

अगर आप बारिश के मौसम में प्रकृति की असली खूबसूरती देखना चाहते हैं, तो भारत के ये शानदार वॉटरफॉल जरूर एक्सप्लोर करें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »