मिनटों में बुक होगा PNG कनेक्शन, ये है देश के हर राज्य के Apps की लिस्ट

PNG Connection Booking: पीएनजी कनेक्शन बुकिंग से लेकर टैरिफ और ट्रैकिंग तक का काम ऐप पर कर सकते हैं. सिलेंडर शॉर्टेज के बीच अब पीएनजी सहारा बन रहा है. आइए जानते हैं ऐप के जरिए कैसे पीएनजी कनेक्शन बुक और ट्रैक कर सकते हैं.

Advertisement
अलग अलग राज्यों में यूज होते हैं ये PNG ऐप्स अलग अलग राज्यों में यूज होते हैं ये PNG ऐप्स

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:47 PM IST

मिडिल ईस्ट में चल रहे वॉर और स्ट्रेट ऑफ होर्मूज पर लगी ईरानी पाबंदी की वजह से भारत में भी LPG सिलेंडर की शॉर्टेज देखी जा रही है. अब पूरा जोर PNG पर दिया जा रहा है. सरकार भी चाहती है कि लोगों की डिपेंडेंसी PNG पर बढ़े. कई तरह की स्कीम का भी ऐलान हो चुका है. आज हम आपको बताते हैं कि कैसे आप ऑनलाइन और ऐप के जोरिए PNG कनेक्शन ले सकते हैं और रिचार्ज का क्या सिस्टम होता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: गैस संकट, ऐसा इंडक्शन जिसपर किसी भी बर्तन में बना सकेंगे खाना

सरकार कह चुकी है कि जहां PNG उपलब्ध है, वहां इसे ज्यादा बढ़ावा दिया जाएगा. ऐसे में सवाल यह है कि अगर आपके इलाके में PNG आ गया है, तो कनेक्शन कैसे लें और कौन से ऐप्स या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म इस काम को आसान बनाते हैं.

GAIL Gas  SAHAJ – PNG MITRA / GAIL PNG GAIL के जिन GA में लाइसेंस हैं. यूपी, एमपी, राजस्थान, कर्नाटक, हरियाणा और अन्य कई राज्यों के अलग‑अलग शहर/ज़िले
Indraprastha Gas Limited IGL Connect दिल्ली एनसीआर, यूपी के कुछ हिस्से (नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाज़ियाबाद), हरियाणा के कुछ हिस्से (गुरुग्राम, रेवाड़ी, करनाल आदि जहां IGL को GA मिला है)
Gujarat Gas Ltd Gujarat Gas App गुजरात (अहमदाबाद, सूरत, राजकोट आदि) 
Adani Total Gas Ltd (ATGL) My AdaniGas गुजरात, हरियाणा, राजस्थान, ओडिशा, यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़ आदि में वो शहर/GA जहां ATGL के पास सिटी गैस लाइसेंस हैं.
Mahanagar Gas Ltd MGL Consumer महाराष्ट्र में मुंबई, ठाणे, रायगढ़ ज़िला
IndianOil / IOAGPL IndianOil PNG इंडियनऑयल और IOAGPL के CGD नेटवर्क वाले GA – क़रीब 21 राज्यों/UT में, जैसे केरल, यूपी, हरियाणा, पंजाब, बिहार आदि
Haryana City Gas HCG Connect हरियाणा के कुछ GA, जैसे गुरुग्राम, रेवाड़ी व अन्य ज़िले जहां हरियाणा सिटी गैस को PNGRB ने CGD लाइसेंस दिया है.
NEGDCL NEGDCL नॉर्थ‑ईस्ट इंडिया के वे शहर/GA जहां NEGDCL PNG सप्लाई करती है

सबसे पहले समझना जरूरी है कि PNG कोई अलग तरह की गैस नहीं है, बल्कि यह वही नेचुरल गैस है जो पाइपलाइन के जरिए सीधे आपके घर तक पहुंचती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 499 रुपये में 'इलेक्ट्रिक कुकर', LPG संकट में आएगा काम

यानी अब आपको सिलेंडर बुक करने, इंतजार करने या खत्म होने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी. गैस लगातार मिलती रहती है और बिल भी बिजली की तरह इस्तेमाल के हिसाब से आता है.

वेबसाइट से कर सकते हैं कनेक्शन बुक

अगर आप PNG कनेक्शन लेना चाहते हैं तो अब पूरा प्रोसेस काफी आसान हो गया है. आपको किसी ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. बस यह देखना होता है कि आपके एरिया में कौन सी कंपनी सर्विस दे रही है.

दिल्ली-NCR में Indraprastha Gas Limited यानी IGL, गुजरात और कई शहरों में Adani Total Gas, वहीं GAIL Gas, Indian Oil और Maharashtra Natural Gas जैसी कंपनियां अलग-अलग शहरों में PNG कनेक्शन देती हैं.

इन कंपनियों की वेबसाइट पर जाकर नया PNG कनेक्शन का ऑप्शन मिलता है. यहां आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, एड्रेस और प्रॉपर्टी से जुड़ी जानकारी भरनी होती है. इसके बाद आधार या किसी एड्रेस प्रूफ के जरिए आपकी पहचान वेरिफाई होती है और आवेदन सबमिट हो जाता है. कई जगहों पर यह पूरा प्रोसेस e-KYC के जरिए मिनटों में हो जाता है.

ऐप के जरिए कर सकते हैं मॉनिटर

अब बात करते हैं ऐप्स की, क्योंकि यहीं से असली सर्विस शुरू होती है. IGL, Adani Gas, GAIL Gas जैसी कंपनियों के अपने मोबाइल ऐप्स होते हैं, जहां से आप न सिर्फ नया कनेक्शन अप्लाई कर सकते हैं, बल्कि उसका स्टेटस भी ट्रैक कर सकते हैं.

Advertisement

बिल देखना, ऑनलाइन पेमेंट करना और शिकायत दर्ज करना भी ऐप से ही हो जाता है. यानी गैस कनेक्शन अब पूरी तरह डिजिटल हो चुका है. इसमें ट्रांसपेरेंसी भी पूरी रहती है. 

जब आपका ऐप्लिकेशन ऐक्सेप्ट हो जाता है, तो कंपनी की टीम आपके घर आकर पाइपलाइन कनेक्शन देती है. एक गैस मीटर लगाया जाता है और आपके किचन के स्टोव को PNG के हिसाब से सेट किया जाता है. इसके बाद आप सीधे पाइप से आने वाली गैस का इस्तेमाल शुरू कर सकते हैं.

PNG के साथ मिलने वाली सर्विसेज इसे और भी खास बनाती हैं. सबसे बड़ा फायदा है 24 घंटे गैस सप्लाई. सिलेंडर खत्म होने का डर खत्म हो जाता है. साथ ही, यह सिस्टम ज्यादा सुरक्षित माना जाता है क्योंकि इसमें लीकेज का खतरा कम होता है और हर कनेक्शन मीटर से कंट्रोल होता है.

इसके अलावा PNG सिर्फ खाना बनाने तक लिमिटेड नहीं है. कई घरों में इसका इस्तेमाल गीजर और हीटिंग के लिए भी किया जा रहा है. यानी एक ही कनेक्शन से कई जरूरतें पूरी हो सकती हैं.

हालांकि, एक जरूरी बात भी समझनी होगी. कई जगहों पर यह नियम बन रहा है कि अगर आपके पास PNG कनेक्शन है, तो आपको LPG सिलेंडर रखने की जरूरत नहीं होगी. यानी आपको पूरी तरह इस नए सिस्टम पर शिफ्ट होना पड़ सकता है.

Advertisement

कुल मिलाकर, PNG अब भविष्य की कुकिंग टेक्नोलॉजी बनती जा रही है. ऐप्स और ऑनलाइन सिस्टम की वजह से कनेक्शन लेना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है. अगर आपके इलाके में यह सुविधा आ चुकी है, तो आने वाले समय में यही आपका नया गैस सिस्टम बनने वाला है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement