इस भारतीय को Musk ने X से निकाला, अब बना डाली ₹19,000 करोड़ की कंपनी

एलॉन मस्क ने Twitter खरीदते ही कई बड़े बदलाव किए थे. सीईओ को निकालने से लेकर नाम तक बदला. इस दौरान ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल थे. मस्क के टेकओवर के बाद उन्हें कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाया गया था. अब उन्होंने शानदार कमबैक किया है.

Advertisement
पराग अग्रवाल ने बना ली हजारों करोड़ की कंपनी पराग अग्रवाल ने बना ली हजारों करोड़ की कंपनी

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:43 PM IST

ट्विटर के CEO रहे पराग अग्रवाल एक बार फिर चर्चा में हैं. एलॉन मस्क ने जब जैक डोर्सी से Twitter खरीदा था तब अग्रवाल ही कंपनी के सीईओ थे. मस्क ने ट्विटर खरीदने के बाद कुछ ही समय में पराग अग्रवाल को निकाल दिया था. इसके बाद उन्होंने ट्विटर का नाम X कर दिया था. 

 पराग अग्रवाल ने ट्विटर के बाद एक AI कंपनी बनाई. अब इस कंपनी की वैल्यू करीब 2 बिलियन डॉलर यानी लगभग ₹19,000 करोड़ तक पहुंच गई है. पराग अग्रवाल वही शख्स हैं जिन्हें 2022 में एलन मस्क ने Twitter से हटाया था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: iPhone का ये खास मॉडल यूज करती हैं ममता बनर्जी, फिटनेस बैंड का भी कलेक्शन

उस वक्त यह खबर काफी चर्चा में रही थी और माना जा रहा था कि उनका करियर थोड़ा धीमा पड़ सकता है. लेकिन अब उन्होंने जबरदस्त वापसी की है और अपनी नई कंपनी के जरिए फिर से टेक इंडस्ट्री में मजबूत पकड़ बना ली है.

AI कंपनी पैरेलल वेब सिस्टम

पराग अग्रवाल की कंपनी का नाम पैरेलल वेब सिस्टम (Parallel Web Systems) है, जो AI और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है. हाल ही में इस स्टार्टअप ने नई फंडिंग हासिल की है, जिसके बाद इसकी वैल्यू तेजी से बढ़कर अरबों डॉलर में पहुंच गई. खास बात यह है कि कंपनी अभी शुरुआती दौर में है, लेकिन निवेशकों का भरोसा इसमें साफ दिखाई दे रहा है.

Advertisement

यह भी बताया जा रहा है कि इस स्टार्टअप ने करीब 100 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई है. इतनी बड़ी फंडिंग इस बात का संकेत है कि बाजार में इस कंपनी के आइडिया और टेक्नोलॉजी को लेकर काफी उम्मीदें हैं.

यह भी पढ़ें: इमरजेंसी में डॉक्टर्स से बेहतर काम कर रहा है AI, हारवर्ड की नई स्टडी ने दुनिया कौ चौंकाया

आज के समय में AI टेक्नोलॉजी सबसे बड़ा गेम चेंजर बन चुकी है. ChatGPT जैसे टूल्स के आने के बाद से ही AI सेक्टर में जबरदस्त तेजी आई है. ऐसे में पराग अग्रवाल का इस फील्ड में उतरना कोई छोटी बात नहीं है. उनका एक्सपीरियंस और टेक बैकग्राउंड इस स्टार्टअप को और मजबूत बना सकता है.

गूगल, मेटा और OpenAI को टक्कर देगी ये कंपनी?

टेक एक्सपर्ट्स मानते हैं कि Parallel Web Systems आने वाले समय में Google, Meta और OpenAI जैसी बड़ी कंपनियों के लिए चुनौती बन सकती है. हालांकि अभी कंपनी के प्रोडक्ट्स और सर्विसेज के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन जिस तेजी से इसकी वैल्यू बढ़ी है, उससे साफ है कि कुछ बड़ा पक रहा है.

पराग अग्रवाल की यह कहानी सिर्फ एक स्टार्टअप की सफलता नहीं है, बल्कि एक मजबूत कमबैक की मिसाल भी है. जहां एक तरफ उन्हें एक बड़ी कंपनी से हटाया गया, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने अपनी नई शुरुआत से यह दिखा दिया कि टेक दुनिया में मौके खत्म नहीं होते.

Advertisement

अब सभी की नजर इस बात पर है कि उनकी यह कंपनी आगे क्या नया करती है और क्या सच में यह AI की दुनिया में कोई बड़ा बदलाव ला पाएगी. फिलहाल इतना जरूर है कि पराग अग्रवाल ने एक बार फिर खुद को सुर्खियों में ला दिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement