चीन में एलॉन मस्क बने सेल्फी मैगनेट, Xiaomi CEO के साथ सेल्फी पर ऐसा रिएक्शन? वीडियो वायरल

टेस्ला फाउंडर और अरबति एलॉन मस्क चीन में हैं. मस्क सहित कई टेक दिग्गज चीन में हैं. इस दौरान मस्क के साथ कई चीनी टेक दिग्गज सेल्फी लेने के लिए पास आए. मस्क का रिएक्शन वायरल हो रहा है.

Advertisement
मस्क के साथ सेल्फी लेते हुए शाओमी सीईओ ली युन मस्क के साथ सेल्फी लेते हुए शाओमी सीईओ ली युन

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:35 PM IST

अमेरिका और चीन के बीच चल रहे हाई-प्रोफाइल समिट के दौरान एक तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. इस वायरल मोमेंट में Tesla और X के मालिक एलॉन मस्क के साथ Xiaomi के सीईओ ली युन सेल्फी लेते नजर आए. इंटरनेट पर लोग इस पल को टेक दुनिया का वायरल मोमेंट बता रहे हैं.

दरअसल, चीन की राजधानी बीजिंग में अमेरिका और चीन के बड़े बिजनेस लीडर्स के लिए एक स्टेट बैंक्वेट आयोजित किया गया था. इसी इवेंट में एलॉन मस्क भी पहुंचे थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: टेस्ला फाउंडर एलॉन मस्क खुद ही Tesla कार में नहीं चल रहे, क्या है डर? दिखे इस नई कार में

एलॉन मस्क इन दिनों अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ चीन दौरे पर हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका और चीन के बीच बिजनेस, टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रिक कार और सप्लाई चेन जैसे मुद्दों पर बातचीत चल रही है.

इसी दौरान शाओमी के फाउंडर Lei Jun को एलॉन मस्क के पास जाते देखा गया. दोनों ने हाथ मिलाया और फिर Lei Jun ने मस्क के साथ सेल्फी ली. इस मोमेंट का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो गईं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि एलॉन मस्क के आसपास कई लोग मौजूद थे और काफी लोग उनके साथ फोटो लेने की कोशिश कर रहे थे. AP की रिपोर्ट के मुताबिक स्टेट बैंक्वेट में मस्क सेल्फी मैग्नेट बन गए थे और लगातार लोग उनके पास आ रहे थे.

Advertisement

सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को लेकर अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि यह EV दुनिया के दो बड़े चेहरों की मुलाकात थी. वहीं कुछ लोगों ने मजाक में लिखा कि एक दिन Xiaomi के रोबोट और Tesla Optimus भी साथ में सेल्फी लेंगे.

यह भी पढ़ें: WhatsApp में आया नया मोड, सीक्रेट चैट कोई नहीं देख सकेगा, कर दी इससे तुलना

दिलचस्प बात यह है कि Lei Jun पहले भी कई बार एलॉन मस्क की तारीफ कर चुके हैं. Xiaomi जब इलेक्ट्रिक कार मार्केट में उतरी थी, तब से ही Lei Jun की तुलना मस्क से होने लगी थी.

2024 में Xiaomi ने अपनी 100000वीं इलेक्ट्रिक कार बनने का जश्न मनाया था, तब ली युन ने फैक्ट्री फ्लोर पर सोते हुए अपनी तस्वीर शेयर की थी. लोगों ने इसे मस्क के पुराने टेस्ला की कॉपी बताया था, क्योंकि एलॉन मस्क भी टेस्ला प्रोडक्शन क्राइसिस के दौरान फैक्ट्री में सोने की बात कर चुके हैं.

ली युन चीन के सबसे बड़े टेक उद्यमियों में गिने जाते हैं. उन्होंने 2010 में Xiaomi की शुरुआत की थी और आज कंपनी स्मार्टफोन के साथ-साथ इलेक्ट्रिक कार, AI और स्मार्ट डिवाइस बिजनेस में भी तेजी से आगे बढ़ रही है.

वहीं एलॉन मस्क की Tesla को चीन में बहुत बड़ा मार्केट माना जाता है. Tesla की सबसे बड़ी फैक्ट्रियों में से एक शंघाई में है. यही वजह है कि मस्क का चीन दौरा हमेशा चर्चा में रहता है.

Advertisement

इस बार मस्क का अंदाज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. कुछ वीडियोज में वह खुद फोन निकालकर 360 डिग्री सेल्फी लेते नजर आए. वहीं एक वीडियो में वह लोगों के साथ हंसते और बातचीत करते दिखे.

टेक दुनिया में शाओमी और टेस्ला कई लोग अब डायरेक्ट कंपटीटर की तरह भी देखने लगे हैं, खासकर इलेक्ट्रिक कार मार्केट में. Xiaomi की SU7 इलेक्ट्रिक कार को चीन में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और कई रिपोर्ट्स में इसे टेस्ला की कारों को चुनौती देने वाला मॉडल बताया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement