भारत में आज से AI Impact Summit की शुरुआत हो रही है. 16 फरवरी से शुरू हो रहा ये इवेंट 20 फरवरी तक चलेगा. इस समिट में ना सिर्फ टेक्नोलॉजी सेक्टर के दिग्गज हिस्सा ले रहे हैं, बल्कि कई देशों के राष्ट्र प्रमुख भी शामिल होंगे. इस समिट की दुनिया भर में चर्चा हो रही है.
AI इम्पैक्ट समित में पूरा फोकस AI पर होगा. यानी हमारे जीवन में AI किस तरह से रच-बस रहा है. जहां गूगल, एंथ्रोपिक, डीपमाइंड समेत तमाम दिग्गज AI कंपनियों के CEO और प्रमुख चर्चा करेंगे. इस इवेंट में बड़ी डील्स का ऐलान भी हो सकता है.
भारत दुनिया की तमाम टेक्नोलॉजी और AI कंपनियों के लिए एक बड़ा बाजार है. AI का जिक्र आते ही लोगों के दिमाग में OpenAI के ChatGPT और Google Gemini का नाम आता है. हालांकि, भारतीय बाजार में कई दूसरी अमेरिकी कंपनियों के चैटबॉट भी मौजूद हैं.
आपको कोई भारतीय कंपनी इस सेक्टर में बहुत मजबूत स्थिति में नहीं मिलेगी. यानी घरेलू बाजार में तमाम विदेशी कंपनियां तो तेजी से पॉपुलर हो रही हैं, लेकिन कोई भी देसी AI कंपनी पॉपुलर नहीं हुई है. ऐसा ही नहीं है कि मार्केट में लोकल प्लेयर्स नहीं है. Ola Krutrim से लेकर Sarvam AI तक कई ऑप्शन हैं.
यह भी पढ़ें: एंथ्रोपिक CEO समेत ये बड़े चेहरे दिल्ली AI समिट में हो रहे शामिल, एजेंडा-गेस्ट लिस्ट यहां पढ़ें
जब बात पॉपुलैरिटी की होती है, तो ये ChatGPT और Gemini के आगे नहीं टिकते हैं. ये ऐसी ही स्थिति है कि भारत WhatsApp के लिए दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है, लेकिन भारत में वॉट्सऐप का कोई कंपटीशन नहीं है. समय-समय पर कुछ प्लेयर्स सामने आते हैं, जिनकी चर्चा भी होती है. लेकिन ये चर्चा तक ही रह जाते हैं, यूजर्स के मामले में इन्हें अमेरिकी कंपनियों जैसा कुछ हासिल नहीं होता है.
यह भी पढ़ें: AI Impact Summit 2026 LIVE: नौकरियों से लेकर चाइल्ड सेफ्टी जैसे एजेंडा, PM मोदी समेत ये हैं स्पीकर
भारत में OpenAI ChatGPT का मुकाबला Google Gemini और Perplexity से जरूर है. ये कंपनियां एक दूसरे को टक्कर देने के लिए अपने फ्री टूल्स ऑफर कर रही हैं. यहां तक की बंडल ऑफर्स के जरिए इनका पेड वर्जन भी फ्री मिल रहा है. मगर इस रेस में कहीं भी आपको की भारतीय कंपनी नहीं दिखेगी.
भारत में शुरू हुए AI Summit में कई बड़े ऐलान होने की भी उम्मीद है. भारतीय बाजार को लेकर टेक्नोलॉजी कंपनियां नए समझौते कर सकती है. AI डेटा सेंटर को लेकर इस समिट में कुछ बड़े ऐलान हो सकते हैं. संभव है कि कंपनियां यहां इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट डील्स करें. पिछले साल दिसंबर में Amazon, Microsoft और Intel ने भारत में AI इंफ्रास्ट्रक्चर और चिप्स बनाने का वादा किया है.
अभिषेक मिश्रा