भारत की राजधानी नई दिल्ली में स्थित भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का आयोजन हो रहा है. इस आयोजन में देश-दुनिया भर के टेक्नलॉजी जगत के दिग्गज और कई मुल्कों से ख़ास मेहमान पहुंचे हैं. आयोजन के चौथे दिन यानि गुरुवार को मंच पर कुछ ऐसा हुआ जो पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया. मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चैटजीपीटी के सीईओ सैम ऑल्टमैन और एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई समेत अन्य लोग मौजूद थे. इस दौरान सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई हाथ तो उठाए, लेकिन साथ नहीं पकड़े. यह पूरा वाक्या कैमरे में क़ैद हो गया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया.
अब इस पूरे मामले पर सैम ऑल्टमैन की सफ़ाई आ गई है. उन्होंने एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें इस स्थिति को समझने में थोड़ी उलझन हुई. उन्होंने बताया, “मैं बिल्कुल कन्फ्यूज था और नहीं जान पा रहा था कि क्या करना है. मुझे लगा जैसे प्रधानमंत्री मोदी ने मेरा हाथ पकड़कर ऊपर उठा दिया, और मैं निश्चित नहीं था कि हमसे क्या अपेक्षित है.”
यह पल इसलिए चर्चा में आया क्योंकि अमोडेई और ऑल्टमैन पहले साथ काम कर चुके हैं, लेकिन अब उनके बीच कॉम्पिटिशन बनी हुई है. 2020 में अमोडेई ने अपनी बहन डेनिएला और अन्य वरिष्ठ शोधकर्ताओं के साथ ओपन एआई छोड़कर एंथ्रोपिक की स्थापना की थी, जिससे दोनों कंपनियों के बीच व्यावसायिक और रणनीतिक मुकाबला तेज हुआ है.
यह भी पढ़ें: कभी एक टीम में साथ करते थे काम, AI Summit में सैम ऑल्टमैन और Anthropic CEO के बीच अनबन का पूरा सच
मंच पर प्रधानमंत्री मोदी, ऑल्टमैन और अमोदेई के अलावा अल्फाबेट और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, मेटा के चीफ एआई ऑफिसर अलेक्जेंडर वांग, सर्वम के सह-संस्थापक प्रत्यूष कुमार, और गूगल डीपमाइंड के सीईओ डेमिस हासाबिस खास तौर पर शामिल थे.
aajtak.in