'दिल तोड़ने भी पड़े तो...', न्यूजीलैंड के कप्तान ने टीम इंडिया को दी वॉर्निंग, याद आ गए पैट कमिंस

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टी20 वर्ल्ड कप में खिताबी मुकाबले से पहले भारतीय टीम को चेताया है. मिचेल सेंटनर का कहना है कि यदि भारतीय टीम को हराने से कुछ फैेन्स के दिल टूटते भी हैं, तो उन्हें इससे कोई समस्या नहीं होगी.

Advertisement
 मिचेल सेंटनर खिताबी मुकाबले को लेकर पूरी तरह आश्वस्त दिखे. (Photo: Getty) मिचेल सेंटनर खिताबी मुकाबले को लेकर पूरी तरह आश्वस्त दिखे. (Photo: Getty)

aajtak.in

  • अहमदाबाद,
  • 07 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:22 PM IST

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर 8 मार्च (रविवार) को होनी है. खिताबी मुकाबले को लेकर न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने बड़ा बयान दिया है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल से पहले सेंटनर ने कहा कि अगर ट्रॉफी जीतने के लिए उन्हें कुछ भारतीय फैन्स के दिल तोड़ने भी पड़ें तो उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं होगी.

Advertisement

कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर का यह बयान कुछ हद तक ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस की याद दिलाता है. कमिंस ने 2023 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल से पहले कहा था कि वह नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद एकतरफा भीड़ को साइलेंट करना चाहते हैं. उस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर वर्ल्ड कप खिताब जीत लिया था.

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के सामने 'कीवी चैलेंज', T20 वर्ल्ड कप में अब तक NZ को हरा नहीं पाए, सूर्या ब्रिगेड बदलेगी इतिहास?

फाइनल से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिचेल सेंटनर ने कहा कि उनकी टीम भले ही इस मुकाबले में फेवरिट नहीं मानी जा रही हो, लेकिन अगर खिलाड़ी छोटी-छोटी चीजों को सही तरीके से अंजाम दें तो न्यूजीलैंड ट्रॉफी जीत सकता है. उन्होंने कहा, 'हमें पता है कि हम शायद फेवरिट नहीं हैं, लेकिन हमें इससे फर्क नहीं पड़ता. अगर हम छोटी-छोटी चीजें सही तरीके से करें और टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन करें तो हम खुद को ट्रॉफी जीतने की स्थिति में ला सकते हैं. अगर इसके लिए कुछ दिल तोड़ने पड़ें तो भी हमें कोई दिक्कत नहीं है.'

Advertisement

भारत पर ज्यादा प्रेशर रहेगा: सेंटनर
मिचेल सेंटनर का मानना है कि फाइनल में दबाव भारत पर ज्यादा होगा क्योंकि टीम अपने घरेलू मैदान पर वर्ल्ड कप जीतना चाहेगी. उन्होंने कहा कि टी20 क्रिकेट में कई बार छोटे-छोटे पल ही मैच का नतीजा तय करते हैं और उनकी टीम इसी पर ध्यान देगी. न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में शानदार लय में दिखी थी, जहां उसने पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही साउथ अफ्रीकी टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई. अब कीवी टीम उसी आत्मविश्वास के साथ भारत को भी चौंकाने की कोशिश करेगी.

मिचेल सेंटनर ने यह भी कहा कि भारत के बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं, लेकिन सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 250 से ज्यादा का स्कोर डिफेंड करते हुए भारतीय गेंदबाजों को काफी संघर्ष करना पड़ा था. ऐसे में उनका मानना है कि फाइनल में दोनों टीमें अपनी-अपनी ताकत के साथ उतरेंगी और जो टीम ज्यादा देर तक बेहतर खेल दिखाएगी, वही ट्रॉफी जीतने में सफल होगी.

भारत का स्क्वॉड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, तिलक वर्मा और कुलदीप यादव.

न्यूजीलैंड का स्क्वॉड: मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जेमिसन, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम सफर्ट (विकेटकीपर) और ईश सोढ़ी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement