16 रन बनाकर भी इतिहास रच गए रोहित शर्मा, 37 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा

39 साल की उम्र में भी रोहित शर्मा लगातार रिकॉर्ड बना रहे हैं. 'हिटमैन' यह दिखा रहे हैं कि अनुभव और क्लास का कोई विकल्प नहीं होता. अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में भले ही उनका बल्ला ज्यादा देर नहीं चला, लेकिन उन्होंने बड़ा माइलस्टोन अचीव किया.

Advertisement
रोहित शर्मा धर्मशाला वनडे में बड़ी पारी नहीं खेल सके. (Photo: PTI) रोहित शर्मा धर्मशाला वनडे में बड़ी पारी नहीं खेल सके. (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • धर्मशाला,
  • 13 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:29 PM IST

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार (13 जून) को अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला वनडे में बड़ी उपलब्धि हासिल की. इस मुकाबले के दौरान रोहित ने इंटरनेशनल क्रिकेट में ओपनर के तौर पर अपने 16000 रन पूरे कर लिए. वह इस खास मुकाम तक पहुंचने वाले दुनिया के सिर्फ सातवें बल्लेबाज बन गए. साथ ही रोहित भारत की ओर से बतौर ओपनर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी हैं.
यह भी पढ़ें: शुभमन गिल की कप्तानी पारी... धर्मशाला वनडे में भारत ने अफगानिस्तान को हराया

Advertisement

बता दें कि वीरेंद्र सहवाग ने अपने इंटरनेशनल करियर में ओपनर के तौर पर 16119 रन बनाए थे. लेकिन भारतीय टीम के लिए बतौर ओपनर उन्होंने 15758 रन बनाए. बाकी के 361 रन उन्होंने एशिया XI और आईसीसी वर्ल्ड XI के लिए बनाए थे. 39 वर्षीय रोहित शर्मा ने इस मैच में 16 रनों की पारी खेली. वह बड़ी पारी नहीं खेल सके और शुभमन गिल के साथ गलतफहमी के चलते रन आउट हो गए, लेकिन इस छोटी सी पारी के दौरान उन्होंने ये बड़ा माइलस्टोन हासिल कर लिया.

रोहित शर्मा अब उन चुनिंदा खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ओपनर के रूप में 16 हजार या उससे ज्यादा रन बनाए हैं. इस सूची में सबसे ऊपर श्रीलंका के महान बल्लेबाज सनथ जयसूर्या हैं, जिन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में ओपनिंग करते हुए 19298 रन बनाए थे. रोहित का यह रिकॉर्ड उनकी निरंतरता और लंबे समय तक शीर्ष स्तर पर प्रदर्शन करने की क्षमता को दर्शाता है.

Advertisement

इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन (ओपनर) 
19298- सनथ जयसूर्या (563 मैच)
18867- क्रिस गेल (506 मैच)
18744- डेविड वॉर्नर (462 मैच)
16950- ग्रीम स्मिथ (421 मैच)
16120- डेसमंड हेन्स (438 मैच)
16119- वीरेंद्र सहवाग (400 मैच)
16010- रोहित शर्मा (384 मैच)

रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में सिर्फ 16 हजार रनों का आंकड़ा ही नहीं छुआ, बल्कि एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किया. 39 साल और 44 दिन की उम्र में मैदान पर उतरते ही वह भारत के लिए वनडे खेलने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बन गए. रोहित ने मोहिंदर अमरनाथ का लगभग 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. मोहिंदर अमरनाथ ने 1989 में 39 साल और 36 दिन की उम्र में अपना आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच खेला था. अब यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज हो गया है.

आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए खेलने के बाद रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर कई सवाल उठ रहे थे. हालांकि भारतीय टीम प्रबंधन और मेडिकल स्टाफ ने उन्हें पूरी तरह फिट घोषित किया और वह अफगानिस्तान सीरीज के लिए उपलब्ध रहे. धर्मशाला में बल्लेबाजी के दौरान रोहित की कलाई पर गेंद भी लगी, जिसके बाद वह थोड़ी परेशानी में नजर आए. इसके बावजूद उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी.

Advertisement

रोहित शर्मा के नाम अब ओपनर के तौर पर 16 हजार से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन दर्ज हो चुके हैं और वह वीरेंद्र सहवाग को पछाड़ने के करीब पहुंच चुके हैं. अगर वह दूसरे वनडे में अच्छी पारी खेलते हैं तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में छठे नंबर पर पहुंच सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »