Mohammad Hafeez, Pakistan Team: पाकिस्तानी कोच मोहम्मद हफीज ने ICC को दी अजीब सलाह... खोल दी अपनी टीम की पोल

पाकिस्तान टीम के कोच और डायरेक्टर मोहम्मद हफीज ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को टेस्ट क्रिकेट बचाने की सलाह दी. मगर इसी दौरान उन्होंने अपनी टीम और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की पोल भी खोल दी. हफीज ने कहा कि आईसीसी सभी बोर्ड्स को अलग-अलग फीस देता है.

Advertisement
पाकिस्तान टीम के कोच और डायरेक्टर मोहम्मद हफीज. पाकिस्तान टीम के कोच और डायरेक्टर मोहम्मद हफीज.

aajtak.in

  • कराची,
  • 08 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 10:46 AM IST

Mohammad Hafeez, Pakistan Team: पाकिस्तान क्रिकेट टीम को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने अपने घर में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया है. इसी बीच टेस्ट क्रिकेट को बचाने को लेकर भी बहस छिड़ी थी. इसी मामले में अब पाकिस्तान टीम के कोच और डायरेक्टर मोहम्मद हफीज की एंट्री हो गई है.

हफीज ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को टेस्ट क्रिकेट बचाने की सलाह दी. मगर इसी दौरान उन्होंने अपनी टीम और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की पोल भी खोल दी. हफीज ने कहा कि आईसीसी सभी बोर्ड्स को अलग-अलग फीस देता है.

Advertisement

सभी बोर्ड्स के लिए एक स्टैंडर्ड मैच फीस लेकर आएं

इसके कारण गरीब देश के प्लेयर टी20 लीग खेलने में ज्यादा ध्यान देते हैं. यही वजह है कि टेस्ट क्रिकेट मरता जा रहा है. अपने इस बयान में उन्होंने पीसीबी की आर्थिक तंगी को बताया है. साथ ही यह भी अप्रत्यक्ष तौर पर कह दिया है कि उनके खिलाड़ी बाकी टी20 लीग खेलने पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं..

हफीज ने कहा, 'टेस्ट क्रिकेट बचाने के लिए ICC को मेरी एक सलाह है. ICC जिस तरह से वर्ल्ड में टी20 लीग्स या गेम्स को आगे बढ़ाने के लिए NOC देती है. ठीक उसी तरह से टेस्ट क्रिकेट को बचाने के लिए उन्हें सभी क्रिकेट बोर्ड्स के लिए एक स्टैंडर्ड मैच फीस लेकर आनी चाहिए. इससे हर एक देश के प्लेयर को एक समान ही फीस मिला करेगी.'

Advertisement

पूर्व पाकिस्तानी प्लेयर हफीज ने कहा, 'कई सारे देशों के पास अच्छी सुविधाएं हैं और वो अपने खिलाड़ियों का काफी ख्याल रखते हैं. मगर कुछ देश ऐसे भी हैं जिनके पास इतने संसाधन या पैसे नहीं हैं. यही वजह भी है कि उनके खिलाड़ी टी20 लीग्स में ज्यादा खेलते हैं. इसी वजह से टेस्ट क्रिकेट में एक स्टैंडर्ड मैच फीस होनी चाहिए.

स्टीव वॉ ने उठाया था सबसे पहले टेस्ट क्रिकेट का मुद्दा

टेस्ट क्रिकेट मर रहा है, इस तरह की बात सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ख‍िलाड़ी स्टीव वॉ ने हाल ही में कही थी. दरअसल, क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले महीने दो मैचों की सीरीज के लिए दूसरे दर्जे की टेस्ट टीम की घोषणा की है. इस टीम में एक नए कप्तान सहित सात अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं. इसी मुद्दे पर स्टीव वॉ बुरी तरह से भड़क उठे थे और उन्होंने यह बात कही थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »