जसप्रीत बुमराह को हर साल होगा 2 करोड़ का नुकसान? BCCI के एक फैसले से लगा तगड़ा झटका

बीसीसीआई के नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में बदलाव के कारण जसप्रीत बुमराह की सैलरी 7 करोड़ से घटकर 5 करोड़ रुपये हो सकती है. ए+ कैटेगरी हटने से यह स्थिति बनी है. हालांकि बीसीसीआई बुमराह को किसी अन्य तरीके से मुआवजा देने पर विचार कर रहा है.

Advertisement
टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की वजह से घटेगी सालाना सैलरी (Photo: AP) टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की वजह से घटेगी सालाना सैलरी (Photo: AP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:02 AM IST

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को बीसीसीआई के नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में 2 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनकी सालाना सैलरी 7 करोड़ रुपये से घटकर 5 करोड़ रुपये रह सकती है. हालांकि बीसीसीआई इस नुकसान की भरपाई के लिए विकल्प तलाश रहा है.

क्यों कम हो सकती है बुमराह की सैलरी?

Advertisement

दरअसल, कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में हुए बदलाव के कारण यह स्थिति बनी है. पिछले सीजन में बुमराह ए+ कैटेगरी में थे, जो सबसे ऊंचा ग्रेड माना जाता था. लेकिन विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद बीसीसीआई ने ए+ कैटेगरी को ही हटा दिया है. अब कैटेगरी A सबसे ऊंचा ग्रेड बन गया है. इसी कैटेगरी में बुमराह के साथ शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा भी शामिल हैं.

7 करोड़ से घटकर 5 करोड़ हो सकती है फीस

पिछले सीजन में ए+ कैटेगरी के खिलाड़ियों को सालाना 7 करोड़ रुपये मिलते थे. अब चूंकि ए+ कैटेगरी खत्म हो गई है और ए कैटेगरी की रकम पहले जैसी ही है, इसलिए बुमराह की सालाना रिटेनरशिप 5 करोड़ रुपये रह जाएगी. यानी टॉप कॉन्ट्रैक्ट की कमाई पिछले साल की तुलना में 2 करोड़ रुपये कम हो गई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: PAK सेलेक्टर ने बुमराह की इस स्पिनर से कर डाली तुलना, बॉलिंग एक्शन को लेकर किया ये अजीब दावा
 
बीसीसीआई तलाश रहा समाधान

रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई इस मामले को लेकर गंभीर है और बुमराह के लिए किसी तरह का समाधान निकालने की कोशिश कर रहा है. बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा कि बुमराह तीनों फॉर्मेट खेलने वाले भारत के गिने-चुने खिलाड़ियों में से एक हैं. ऐसे में उनकी फीस 7 करोड़ से सीधे 5 करोड़ करना उचित नहीं होगा.

सूत्र के मुताबिक कुछ और खिलाड़ी भी ऐसे हैं जिनका ग्रेड कम हुआ है, जबकि उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है. इसलिए कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू में बदलाव की संभावना भी देखी जा रही है. हालांकि बीसीसीआई ने अभी तक आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया है कि किस कैटेगरी के खिलाड़ियों को कितनी रकम मिलेगी.

यह भी पढ़ें: हर गेंद पर गुमराह करते बुमराह... तरकश के इस नए तीर ने वर्ल्ड कप में मचाया कहर

टी20 सीरीज से आराम मिल सकता है

फिलहाल खबर है कि बुमराह को इस सीजन में ज्यादातर टी20 इंटरनेशनल सीरीज से आराम दिया जा सकता है. टीम इंडिया फिलहाल वनडे क्रिकेट पर ज्यादा ध्यान दे रही है. भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा है कि आईपीएल के दौरान टीम मैनेजमेंट बैठकर वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए रणनीति तैयार करेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement