IPL 2026: ईशान किशन बने SRH के कप्तान, अभिषेक शर्मा को भी बड़ी जिम्मेदारी, कमिंस का क्या होगा?

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

Advertisement
कमिंस आईपीएल के शुरुआती मैचों में नहीं खेलेंगे, उनकी जगह ईशान को कप्तानी मिली है (Photo: ITG) कमिंस आईपीएल के शुरुआती मैचों में नहीं खेलेंगे, उनकी जगह ईशान को कप्तानी मिली है (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:51 PM IST

आईपीएल 2026 से पहले सैनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लिया है. फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को टीम का स्टैंड-इन कप्तान बना दिया है. बुधवार (18 मार्च) को टीम ने आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा की. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ के निचले हिस्से (लोअर बैक) की चोट के कारण टूर्नामेंट के शुरुआती कुछ मैचों में नहीं खेल पाएंगे.

अभिषेक शर्मा होंगे उपकप्तान

Advertisement

टीम ने आक्रामक ओपनर अभिषेक शर्मा को उप कप्तान बनाया है. ईशान किशन को कप्तानी ऐसे समय पर मिली है जब उन्होंने हाल ही में आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था. इस टूर्नामेंट में उन्होंने 193 के स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए थे और पावरप्ले में टीम के लिए अहम भूमिका निभाई थी.

दूसरी ही सीजन में मिली कप्तानी

आईपीएल 2026 ईशान किशन का सनराइजर्स हैदराबाद के साथ दूसरा सीजन होगा. इसके बावजूद फ्रेंचाइजी ने उन्हें नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंप दी है. इसके पीछे उनकी हालिया कप्तानी सफलता को भी बड़ी वजह माना जा रहा है. किशन ने घरेलू टी20 टूर्नामेंट Syed Mushtaq Ali Trophy में झारखंड टीम की कप्तानी करते हुए पिछले सीजन टीम को खिताब जिताया था.

यह भी पढ़ें: Video: क्रिकेटर ईशान किशन पहुंचे अपने गांव, दादा-दादी से लिया आशीर्वाद, हुआ जोरदार स्वागत

Advertisement

खराब दौर के बाद शानदार वापसी

एक समय ऐसा भी था जब ईशान किशन भारतीय टीम से बाहर हो गए थे. 2022 के अंत में वे टीम से ड्रॉप हुए और घरेलू क्रिकेट से दूरी बनाने के कारण उनका सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म कर दिया गया था. हालांकि ब्रेक के बाद किशन ने जोरदार वापसी की और खुद को एक लीडर के रूप में साबित किया.

यह भी पढ़ें: 'छोटू, वर्ल्ड कप जिताएगा..?' कप्तान सूर्यकुमार की हिम्मत ने ईशान किशन को बना दिया स्टार

फाइनल में जड़ा था तूफानी शतक

2025 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में किशन ने हरियाणा के खिलाफ शानदार कप्तानी पारी खेली थी. उन्होंने ओपनिंग करते हुए सिर्फ 49 गेंदों में शतक जड़ा और टीम को 69 रन से बड़ी जीत दिलाई. इस प्रदर्शन ने साबित किया कि किशन सिर्फ विकेटकीपर-बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि एक मजबूत लीडर भी हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement